फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   n d tiwari took lead to narendra modi on social sites

सोशल मीडिया के दंगल में एनडी ने दी मोदी को मात, पढ़ें ट्वीट

Thu, 19 Jan 2017 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
  n d tiwari took lead to narendra modi on social sites
एनडी तिवारी का स्वागत करते अमित शाह - फोटो : PTI
यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने सोशल मीडिया के दंगल में बुधवार को पीएम मोदी को मात दे दी। बेटे रोहित शेखर संग तिवारी के भाजपा से जुड़ने की चर्चा जैसे ही सोशल मीडिया पर शुरू हुई, सर्च इंजन पर तिवारी की जानकारी लेने वालों का तांता लग गया। दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच तिवारी सर्चिंग में पीएम मोदी से भी आगे निकल गए। 12.42 बजे 100 के स्केल पर तिवारी को 95 लोगों ने जबकि मोदी को महज 55 लोगों ने सर्च किया।
विज्ञापन


ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। नतीजा यह रहा कि तिवारी टॉप टेन में ट्रेंड करते दिखे। तिवारी के भाजपा से जुड़ने को लेकर अधिकतर लोगों ने पार्टी और उन पर तंज कसे। यहां तक कह दिया गया कि भाजपा भाषण तो विकास और स्वच्छता पर देती है लेकिन तिवारी को साथ लेकर साबित कर दिया कि हमाम में सब नंगे हैं। हालांकि, दिनभर आलोचना झेलने के बाद देर शाम भाजपा की ओर से पुष्टि की गई कि तिवारी नहीं, केवल उनके बेटे रोहित ने भाजपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन



प्रमुख ट्वीट
1. आसाराम और एनडी तिवारी हौसला देते हैं उम्र को मात देकर कुछ भी कर गुजरने का। उनसे ईर्ष्या न कीजिए ।
-पीयूष पांडे
-
2. मोदी जी हमेशा अपने भक्तों को फंसा देते हैं, कल तक भक्त एनडी के नाम पर ट्रोल करते थे आज उन्हें ब्रह्मचारी संस्कारी संत साबित कर रहे हैं।
-अनिरुद्ध शर्मा
-
3. एनडी तिवारी को मेडिकल कराने के बाद भाजपा में लिया गया है। अब वो पुरानी हरकतें दोहराने लायक नहीं रहे।
-राजदर्शन पचौरी
-
4. इसी बीच दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस की महिला समर्थक बेवजह परेशान न हों अभी सिर्फ एनडी गए हैं, मैं अभी भी कांग्रेस में हूं ।
-गौरव सिंघल
-
5. ट्रस्ट बीजेपी हैशटैग की बड़ी कामयाबी। इससे प्रभावित हो एनडी तिवारी ने भाजपा ज्वाइन की।
-इंद्रविक्रम सिंह
-
6. एनडी तिवारी के बीजेपी मे शामिल होने के बाद तीन साल से जिस विकास की बात मोदी जी कर रहे थे, वो विकास अब शायद एनडी तिवारी जी ही करेंगे।
एसएस कुमार
-
7. भाजपा में पहले योगी थे, अब भोगी भी हैं।
आशीष गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed