फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mystery of death at Maharashtra station solved by video of railway passenger

वीडियो ने भेजा जेल: ट्रेन में बने वीडियो में कैद हुआ मोबाइल चोर का चेहरा; पुलिस ने पकड़ा तो खुला हत्या का राज

Fri, 29 Mar 2024 04:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुबंई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुबंई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 29 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र में रेलवे पुलिस ने एक वीडियो की मदद से हत्या की एक गुत्थी सुलझाई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
Mystery of death at Maharashtra station solved by video of railway passenger
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

महाराष्ट्र में हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने में एक सेल्फी पुलिस की मददगार बनी है। मामला, महाराष्ट्र के कल्याण का है। यहां ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के फोन में अपराधी की तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी की पहचान आकाश जाधव के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस अधिकारी पंढरीनाथ कांडे ने बताया कि बीते सोमवार को जब चलती ट्रेन में एक यात्री जाहिद जैदी वीडियो ले रहा था उसी समय आकाश ने उससे फोन छीनने की कोशिश की। इस दौरान वह फोन छीनने में कामयाब तो नहीं ही हो पाया वहीं वीडियो में उसका चेहरा भी कैद हो गया। इसके बाद यात्री जैदी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्टकर  मदद की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो को जब कल्याण रेलवे पुलिस ने देखा तो उसने पता कर जाधव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जब आकाश जाधव से पूछताछ और जांच की गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ।रेलवे पुलिस अधिकारी पंढरीनाथ कांडे ने बताया कि जांच के दौरान उसके पास से एक दूसरा मोबाइल फोन  बरामद हुआ। जब मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि पुणे के रहने वाले एक बैंक कर्मी प्रभास भांगे का है। होली के दिन जब भांगे घर से पुणे वापस जा रहे थे तब विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इस बारे में जब आकाश जाधव से पूछताछ की गई कि उसे प्रकाश भांगे का मोबाइल कैसे मिला तो उसने बताया कि चलती ट्रेन से उसने मोबाइल भांगे से छीना था और उसे बचाने के चक्कर में वे ट्रेन से गिर गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आकाश जाधव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed