फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmar poachers entered Indian waters illegally to collect marine wealth their boat hits rock

Andaman: म्यांमार के नागरिकों ने नशे में की भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ, चट्टान से टकराई नाव, 6 की मौत

Mon, 19 Feb 2024 01:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Feb 2024 01:31 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक शिकारी ने बताया कि लिटिल कोको द्वीप उन्हें चार से छह बोतलें मिली, जिसमें स्प्रिट होने का संदेह था। इस पूरी यात्रा के दौरान अन्य साथियों ने उसका सेवन किया, जिसके बाद उनके आठ साथी अस्वस्थ्य हो गए। 

विज्ञापन
Myanmar poachers entered Indian waters illegally to collect marine wealth their boat hits rock
अंडमान निकोबार द्वीप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock

विस्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सुदूर नारकोंडम द्वीप में म्यांमार के छह शिकारियों के शव पाए जाने के मामले में पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को पड़ोसी देश से 10 लोग समुद्री संपदा इकट्ठा करने के लिए अवैध रूप से भारतीय जल सीमा में घुस गए थे। 
विज्ञापन


म्यांमार के उन 10 लोगों में छह की मौत भूख और नशे के कारण हो गई। वहीं, अन्य दो घने जंगल में लापता हो गए और दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए एक शिकारी से पूछताछ के बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शनिवार को नारकोंडम द्वीप के जंगल के किनारे छह शव पाए गए थे। बता दें कि नारकोंडम द्वीप म्यांमार के कोको द्वीप से केवल 126 किमी ही दूर है।
विज्ञापन


समुद्री संपदा के लिए भारतीय जल सीमा में घुसे म्यांमार के नागरिक
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि म्यांमार के इन नागरिकों को लाबुट्टा के निवासी क्यॉ जार विन ने काम पर लगाया था। उसने नागरिकों को अग्रिम भुगतान के साथ उनकी यात्रा के लिए पानी और ईंधन जैसी आवश्यक आपूर्ति की व्यवस्था भी की थी। वे अंडमान और निकोबार द्वीप में समुद्री संपदा की खोज में दो फरवरी को म्यांमार के एइयारवेडी से रवाना हुए। उनके पास 200 किलो चावल, 1000 लीटर डीजल और अन्य आवश्यक चीजें भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फरवरी को वे म्यांमार के खुले सागर में पहुंचे और वहां से उन्हें कोको द्वीप में पहुंचने के लिए दो दिन लगा। कोको द्वीप में 11 फरवरी तक रुकने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू की। 12 फरवरी को रात के 10 बजे वे अंडमान और निकोबार द्वीप पहुंचे। 

चट्टान से टकराया था शिकारियों का नाव
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक शिकारी ने बताया कि जब वे लिटिल कोको द्वीप पर थे, तब उन्हें चार से छह बोतलें मिली, जिसमें स्प्रिट होने का संदेह था। इस पूरी यात्रा के दौरान अन्य साथियों ने उसका सेवन किया, जिसके बाद मास्टर मायो ल्विन ऊ और आठ अन्य सदस्य अस्वस्थ्य हो गए। बाकी सदस्यों के नशे में और रात का समय होने के कारण अंधेरे में उनका नाव एक चट्टान से टकरा गया था। 


एक अधिकारी ने बताया, 'वे मोबाइल फोन, कुछ राशन सामग्री और शराब सहित अपना सामान अपने साथ लेकर वहां से निकल गए। अगली सुबह 13 फरवरी को, वे तटीय क्षेत्र को छोड़कर द्वीप के ऊपरी भूमि क्षेत्र में पहुंच गए। दो लोगों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।' बताया जा रहा है कि चट्टान से टकराने के कारन उनका अनाज भी नष्ट हो गया था। वहीं अन्य नागरिकों का शव पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में लाया गया। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed