Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Myanmar Clash 83 soldiers of Myanmar Army entered Mizoram, hundred missing, Assam Rifles taking action

Myanmar Clash: भारत में घुसे म्यांमार सेना के 83 सैनिक, सौ से अधिक लापता, कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी असम राइफल्स

Sat, 30 Dec 2023 12:00 AM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, ऑइजोल
एन. अर्जुन, ऑइजोल Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

जानकारी मिली है कि एमए हेप्टर और जेट लड़ाकू विमानों द्वारा भारी बमबारी के बावजूद, एए विद्रोही मैदान में डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एए विद्रोहियों ने ट्राई-जंक्शन क्षेत्र के अधिकांश एमए कैंपों पर कब्जा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मिजोरम का तुईसेंटलांग गांव ट्राई-जंक्शन से करीब 18 किलोमीटर दूर है।
 

विज्ञापन
Myanmar Clash 83 soldiers of Myanmar Army entered Mizoram, hundred missing, Assam Rifles taking action
म्यांमार की सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-म्यांमार सीमा पर जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार को अराकान सेना (एए) के हमले के बाद म्यांमार सेना (एमए) के करीब 83 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के लांगताई जिले के तुईसेंटलांग गांव में प्रवेश कर गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एए विद्रोहियों ने ट्राई-जंक्शन क्षेत्र के म्यांमार सेना के अधिकांश कैंपों पर कब्जा कर लिया है। इस बीच, म्यांमार सैनिकों के भारतीय सीमा में प्रवेश की खबर के बाद असम राइफल्स की एक टीम हालात का जायजा लेेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए आगे की बढ़ी है।

विज्ञापन



तुईसेंटलांग गांव ट्राई-जंक्शन से करीब 18 किलोमीटर दूर है। सूत्रों के मुताबिक, म्यांमार सेना और अराकान सेना के बीच झड़पों के बाद शुक्रवार को कैप्टन रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में म्यांमार के 83 जवान हथियारों के साथ भारत-म्यांमार सीमा पर लगे मुइलावा/म्युइकवा में स्थित अपने शिविरों से भाग गए हैं। वे शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1.45 बजे भारत के मिजोरम राज्य के लांगताई जिले के गांव तुईसेंटलांग पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में म्यांमार के 100 से अधिक सैनिकों को पता नहीं चल पाया है। इस घटना की जानकारी के बाद असम राइफल्स की एक टीम स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए तुईसेंटलांग की ओर आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लड़ाकू विमानों से भारी बमबारी के बावजूद एए विद्रोही मैदान में डटे हुए हैं। विद्रोहियों ने ट्राई-जंक्शन क्षेत्र के अधिकांश एमए कैंपों पर कब्जा कर लिया है। 


पिछले सप्ताह म्यांमार सैनिकों ने की थी बमबारी
भारत-म्यांमार सीमा पर म्यांमार सेना के लड़ाकू विमानों ने पिछले शुक्रवार को अराकान आर्मी बेस पर बमबारी की। इसमें 50 कैडरों की मौत हो गई थी और करीब 30 घायल हो गए थे। भारतीय सीमा में इस बमबारी का कोई असर नहीं हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed