अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में आया ये मुस्लिम संगठन, लगाए बैनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत में बीजेपी सरकार आने के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। एक तरफ योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली, वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोनों समुदायों को बैठकर इस मसले को हल करने की सलाह दी।
इसके बाद से ही विवादित जगह पर राम मंदिर बनाने की मुहीम जोरों पर है। प्रदेश में एक मुस्लिम संगठन ने लखनऊ में बड़े-बड़े बैनर लगाकर अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन किया है। 'श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कार सेवक मंच' संगठन के अध्यक्ष आजम खान ने ऐसे करीब 10 होर्डिंग्स इलाके में लगवाए हैं।
ऐसा करने के बाद से ही आजम को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि "फोन पर मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर बोलना है तो मस्जिद बनाए जाने के पक्ष में बोलो नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इतना ही नहीं मुझे मुंह बंद रखने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की गई"।
'दोनों समुदाय के कथित नेता रहे मसले से बाहर'
आजम ने एफआईआर दर्ज करते हुए यूपी पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, आजम अपने संगठन के जरिए लोगों को सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बाद अपने समुदाय के लोगों को राम मंदिर बनाए जाने के लिए राजी कर रहे हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आजम ने समुदाय को अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के लिए समझाने की कोशिश भी की है।
आजम ने कहा कि राम हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए आदरणनीय हैं। बताया जा रहा है कि कई युवाओं ने आजम के इस संगठन को ज्वाइन किया है। आजम का कहना है कि अगर इस मसले से दोनों समुदायों के कथित नेता दूर रहे तो लोग पलभर में मंदिर बनाए जाने को लेकर राजी हो सकते हैं।