फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   muslim man scared lynching wore burqa on train 

बुर्का पहने मिला इंजीनियर, डर था कि कहीं पीट-पीटकर न मारा जांऊ

Wed, 05 Jul 2017 05:49 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
amarujala.com-presented by: मोहित Updated Wed, 05 Jul 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
muslim man scared lynching wore burqa on train 

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार के दिन यात्री उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए जब एक पुरुष को बुर्का पहने देखा गया। पीट-पीटकर मारे जाने के डर से शख्स ने यह कदम उठाया। रेलवे पुलिस के अधिकारियों को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उसे पुलिस कस्टडी में ले जाया गया। 

विज्ञापन


दरअसल नजमुल हसन नाम के 42 वर्षीय इंजीनियर कासिमपुर पावर स्टेशन में काम करते हैं। पुलिस पुछताछ में हसन ने बताया कि अपने बीमार रिश्तेदार की देखभाल करने के लिए उसे बार-बार दिल्ली जाना पड़ता है। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते जब वह रेल में सफर कर रहा था तो स्टेशन पर वह गलती से एक शख्स से टकरा गया। जिसके बाद उस शख्स ने और वहां मौजूद लोगों ने इस्लाम को टारगेट करते हुए मुझ पर नस्लभेदी टिप्पणी की। गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद वह इस कदर डर गया कि उसे भीड़ की मारपीट से बचने के लिए बुर्का पहनने का कदम उठाना पड़ा। 

हसन ने बताया कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में हुए जुनैद हत्याकांड के बारे में सुनकर वह भयभीत था, लेकिन मैं अपने इस डर की वजह से अपनी रोजमर्रा की यात्रा को प्रभावित नहीं कर सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed