फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after junaid lynching railway is still playing with passengers safety

जुनैद हत्याकांड के बाद रेलवे प्रशासन ने किया था चेकिंग का दिखावा

Tue, 04 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
after junaid lynching railway is still playing with passengers safety
- फोटो : अमर उजाला

जुनैद हत्याकांड के बाद रेलवे की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग चुका है, लेकिन रेलवे प्रशासन इसके बाद भी लापरवाही बरकरार रखे हुए है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्टेशनों की सुरक्षा के नाम पर महज दिखावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


जुनैद हत्याकांड के बाद ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक दिन के लिए सुरक्षा जांच अभियान चलाया। स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों की जांच के लिए प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई थी लेकिन महज एक दिन के दिखावे के लिए यह सब किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को स्टेशन पर न मेटल डिटेक्टर मशीन दिखी और न ही स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद दिखे। बिना जांच के ही यात्री स्टेशन में प्रवेश करते दिखे। स्टेशन पर पुलिस सहायता बूथ में पुलिस तो दिखी नहीं बल्कि यात्री बैठे दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के पास एक भी मेटल डिटेक्टर नहीं 

after junaid lynching railway is still playing with passengers safety

ए श्रेणी के इस ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के पास एक भी मेटल डिटेक्टर मशीन है। ऐसे में इसकी सुरक्षा का अंदाजा स्वत: ही लगाया जा सकता है। जीआरपी के पास सुरक्षा से खिलवाड़ की सूचना मिलने पर अंबाला से मशीन को मंगाकर काम चलाया जाता है। 

स्टेशन पर 15 अगस्त, 26 जनवरी एवं विशेष दिनों में मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई जाती है। मेटल डिटेक्टर मशीन का जिम्मा जीआरपी के पास है। उन्ही के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखा जाता है। -केसी मीणा, स्टेशन अधीक्षक, ओल्ड फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed