{"_id":"5d10fc988ebc3e56812ab4ee","slug":"muslim-league-mp-kunhalikutty-raise-questions-during-the-discussion-on-motion-of-thanks-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम लीग सांसद ने संसद में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुस्लिम लीग सांसद ने संसद में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' पर उठाए सवाल
Mon, 24 Jun 2019 10:08 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद पीके कुन्हलिकुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद पीके कुन्हलिकुट्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मोशन ऑफ थैंक्स (धन्यवाद प्रस्ताव) के दौरान सवाल उठाए। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को उदासीन, खोखला और साधारण बताया। कुन्हलिकुट्टी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी और आर्थिक मंदी जैसे कई ज्वलंत मुद्दों की बात ही नहीं थी। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का दोहराव करार दिया।
विज्ञापन
कुल्हनिकुट्टी ने कहा कि रोजगार सृजन पर कोई जानकारी नहीं दी गई। अगले पांच सालों का रोडमैप उसी तरह झूठे वादों से भरा हुआ है जो साल 2014 में किए गए थे। 2014 का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा गया था, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने पर विकास का एजेंडा पूरी तरह परिवर्तित कर दिया गया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बना दिया गया। उन्होंने कहा कि जैसा कि अधीर चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के पास अच्छी मार्केटिंग की कला है।
विज्ञापन