{"_id":"6363bba1bb34c46a185a1357","slug":"muslim-body-visits-hindu-temple-in-tamil-nadu-stresses-on-communal-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: जमात के प्रतिनिधिमंडल ने किया मंदिर का दौरा, बोले- हिंदू मुस्लिम एकता को कोई नहीं बिगाड़ सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: जमात के प्रतिनिधिमंडल ने किया मंदिर का दौरा, बोले- हिंदू मुस्लिम एकता को कोई नहीं बिगाड़ सकता
Thu, 03 Nov 2022 06:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:31 PM IST
सार
जमात के तेरह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने के प्रयासों के तहत कोट्टई ईश्वरन मंदिर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने लगभग एक घंटे तक कार विस्फोट की घटना पर पुजारियों और अन्य अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
जमात सदस्यों का स्वागत करता मंदिर प्रबंधन
- फोटो : ट्विटर/ अरविंद गुनासेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयंबटूर के जमात ने गुरुवार को मंदिर के सामने कार विस्फोट की कड़ी निंदा की है और कहा है कि हिंदू-मुस्लिम एकता को कोई नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
जमात के तेरह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने के प्रयासों के तहत कोट्टई ईश्वरन मंदिर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने लगभग एक घंटे तक इस घटना पर पुजारियों और अन्य अधिकारियों से बात की। प्रतिनिधिमंडल में उलेमा (मुस्लिम विद्वान) शामिल थे।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदरेशन और सचिव प्रभाकरण ने शॉल भेंटकर सदस्यों का स्वागत किया। उदक्कम इलाके में कुछ दिनों पहले कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह इलाका सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन
Members of Masjid Committee visited Kottai Easwaran Temple in Coimbatore where an explosion took place on Oct 23, priests of the temple came out to welcome Masjid members into the temple.#Brotherhood #SocialHarmony pic.twitter.com/GVsdqJ6cMn
— Arvind Gunasekar (@arvindgunasekar) November 3, 2022
पत्रकारों से बात करते हुए जमात के अध्यक्ष इनायतुल्ला ने कहा, इस्लाम ने कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं किया है और केवल शांति का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि पुजारी व अन्य लोगों के साथ बैठक नागरिकों के सभी वर्गों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी चाहे वह किसी भी धर्म, जाति और पंथ के हों। उन्होंने कहा कि जमात चाहती है कि कोयंबटूर सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाए।
जमात के सदस्यों ने शांति और भाईचारे पर जोर दिया और कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत हिंदू-मुस्लिम एकता को नहीं तोड़ सकती। उन्होंने नेताओं से राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए धर्म का इस्तेमाल न करने का भी आग्रह किया।