मुर्शिदाबाद हिंसा: भाजपा ने ममता की इस्तीफे की उठाई मांग, मालवीय बोले- RSS को दोष देकर गुमराह कर रही सीएम
वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में फैली हिंसा की चिंगारी ने देशभर की सियासत को गर्म कर रखा है। इसी बीच एक बार फिर भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि सीएम ममता आरएसएस को दोष देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर सियासी बवाल और तेज हो गया है। जहां अब भाजपा नेता अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने प्रशासन की विफलताओं के लिए भाजपा और आरएसएस को दोष देकर जनता को गुमराह कर रही हैं।
मालवीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री बार-बार कह रही हैं कि हिंसा बाहरी लोगों ने करवाई, जबकि राज्य पुलिस की रिपोर्ट उनके दावे से मेल नहीं खाती। उन्होंने ममता पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाने और आरएसएस पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले भी खगरागढ़ विस्फोट मामले में मुख्यमंत्री ने बिना सबूत आरएसएस को दोषी ठहराया था।
ये भी पढ़ें:- BJP vs Congress: निशिकांत दुबे-दिनेश शर्मा के बयान पर सियासत, कांग्रेस बोली- नड्डा की सफाई सिर्फ डैमेज कंट्रोल
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार रात एक खुला पत्र जारी कर भाजपा और आरएसएस पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ये ताकतें एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल कर राज्य में माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं।
मालवीय ने किया पलटवार
ममता बनर्जी के पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि ममता का ये रवैया नया नहीं है। उन्होंने पहले भी बिना सबूत आरएसएस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस को पहले से रैलियों की जानकारी थी तो हिंसा क्यों नहीं रोकी गई?
ये भी पढ़ें:- BJP: 'राहुल से इतिहास मत सीखिए', भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता के पॉडकास्ट की गिनाईं गलतियां, जमकर उड़ाई खिल्ली
ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग
इसके साथ ही मालवीय ने ममता की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब उनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने और प्रशासन की विफलता छिपाने के लिए ममता बनर्जी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गौरतलब है कि बीते दिनों वक्फ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कई संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
