फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murli Manohar Joshi Practice of discussions across party lines on national intl issues almost over

ऐसे नेताओं की जरूरत है जो पीएम से बिना किसी चिंता किए बात कर सकें: जोशी

Wed, 04 Sep 2019 09:18 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 04 Sep 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Murli Manohar Joshi Practice of discussions across party lines on national intl issues almost over
कांग्रेस नेता एस जयपाल रेड्डी के श्रद्धांजलि सभा में जोशी, मनमोहन सिंह और सीताराम येचुरी - फोटो : PTI

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के अहम मुद्दों पर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों में दलगत राजनीति से परे होकर गंभीर विचार विमर्श की परंपरा लगभग खत्म हो गई है और इस परंपरा को फिर से कायम करने की जरूरत है। मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि आज ऐसे नेताओं की जरूरत है जो बेबाकी के साथ, बिना किसी चिंता किए कि पीएम नाराज होंगे अपनी बात रखते हैं, बहस करते हैं।

विज्ञापन


जोशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एस जयपाल रेड्डी के निधन पर मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दलगत राजनीति से परे हटकर देशहित से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर एकराय बनाने की कोशिशें थम गई हैं। उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) जैसे अहम मुद्दों पर रेड्डी एवं वामदल सहित अन्य दलों के नेताओं की मौजूदगी वाले विभिन्न नेताओं के समूहों (फोरम) का जिक्र करते हुए कहा कि इन समूहों में दलगत विचारधारा से हटकर विचार विमर्श होता था। 
विज्ञापन

 

‘सीताराम’ का ध्यान रखकर हमारा (भाजपा) साथ देते थे

जोशी ने कहा, ‘कुछ मामलों में माकपा के नेता सीताराम येचुरी अपने नाम के अनुरूप ‘सीताराम’ का ध्यान रखकर हमारा (भाजपा) साथ देते थे और कभी कभी हम भी उनका (वामपंथी विचारधारा) साथ देते थे।’ उन्होंने कहा कि ‘‘ये जो एक फोरम था जिसमें एक समझ बनी थी कि विभिन्न पार्टियों के लोग कुछ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर एकराय बनाने की कोशिश करते थे, ये कोशिशें भी कम हो गई हैं, लगभग खत्म हो गई हैं, उन्हें जागृत करने की जरूरत है।’ 


वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो देश और कुछ मामलों में विश्व के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन पर विचार विमर्श होना न सिर्फ जनतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि देश के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। उस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। यही रेड्डी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के विचारविमर्श, जिसे दलगत राजनीति से हटकर अपनी पार्टी से संबंधों को कुछ समय के लिए परे रखकर देश की समस्याओं पर गहराई के साथ विचार करने की कोशिश पुन: शुरु होनी चाहिए।  रेड्डी की याद में आयोजित ‘संस्मरण सभा’ में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शिरकत की। 


हम उम्मीद करते हैं जोशी निडर होकर पूछेंगे: कांग्रेस 

मुरली मनोहर जोशी के कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जयपाल रेड्डी की याद में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में दिए गए बयान पर कांग्रेस ने कहा कि ये काम उन्हीं पर छोड़ दिया है। प्रवक्ता और सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं और हम ये उम्मीद करते हैं कि वो निडर होकर प्रधानमंत्री जी से सवाल पूछेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed