फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai woman slaps traffic cop, accuses him of abusing her, arrested

मुंबई: महिला ने की ट्रैफिक जवान की सरेआम पिटाई, नियम तोड़ने से रोकने पर बदसलूकी

Sat, 24 Oct 2020 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai woman slaps traffic cop, accuses him of abusing her, arrested
मुंबई में महिला ने की ट्रैफिक जवान की सरेआम पिटाई - फोटो : social media

मुंबई के कालबादेवी इलाके से एक बहुत ही हैरतअंगेज घटना सामने आई। एक ट्रैफिक जवान को एक महिला को रोकना भरी पड़ गया। गुस्साई महिला ने जवान की सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के कालबादेवी इलाके में एक महिला बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन के पीछे बैठकर जा रही थी। वाहन एक अन्य व्यक्ति चला रहा था। उन्हें यातायात पुलिस के सिपाही एकनाथ पार्थे ने रोक दिया था। इससे महिला क्रोधित हो गई और उसने जवान पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उसकी  पिटाई कर दी। 
विज्ञापन



संजय राउत बोले- घटना पुलिस सम्मान के खिलाफ
घटना का वीडियो वायरल होते ही शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राउत ने वीड़ियो को ट्वीट करते हुए कहा कि महिला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि यह मुंबई पुलिस के सम्मान की बात है। राउत ने पोस्ट में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को टैग भी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान पर दुर्व्यवहार का आरोप
सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे घटना के वीडियो में महिला यह दावा करती हुई दिखाई देती है कि कांस्टेबल ने मौखिक रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया था, जबकि जवान उसके आरोप का खंडन करता हुआ दिखाई देता है। जब जवान  पार्थे के साथ मारपीट की जा रही थी, तब घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर मारपीट का वीडियो शूट कर लिया था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने की सिपाही की तारीफ
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) यशस्वी यादव ने सिपाही पार्थे की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्थे ने अपना आपा ना खोते हुए  धैर्य व विनम्रता से काम लिया, जबकि आरोपी महिला ने उसके साथ मारपीट की और गाली दी।


आरोपी महिला व अन्य गिरफ्तार
सिपाही से मारपीट की सूचना पर  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सादिका रमाकांत तिवारी (30) और उसके सहयोगी मोहसिन खान (26) को गिरफ्तार  कर लिया। उनके खिलाफ लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में धारा 353 (लोक सेवक पर हमला) और आईपीसी के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत  अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed