फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai To Ayodhya On Foot shabnam unique pilgrimage

Ayodhya: भगवान श्रीराम के लिए अटूट भक्ति की मिसाल, मुंबई से आयोध्या तक 1425 किमी की पैदल यात्रा पर निकलीं शबनम

Fri, 29 Dec 2023 09:16 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Dec 2023 09:16 AM IST
सार

एक मुस्लिम होने के बादजूद शबनम का भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति है। वह गर्व से कहती है कि भगवान राम की पूजा करने के लिए हिंदी होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Mumbai To Ayodhya On Foot shabnam unique pilgrimage
Mumbai to Ayodhya - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई की एक युवा मुस्लिम महिला शबनम मुंबई से आयोध्या तक की यात्रा पर निकली है। इस यात्रा में शबनम के साथ उनके दोस्त रमन राज शर्मा और विनीत पांडे भी हैं। ये सभी 1,425 किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


मुस्लिम महिला का भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति
एक मुस्लिम होने के बादजूद शबनम का भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति है। वह गर्व से कहती है कि भगवान राम की पूजा करने के लिए हिंदी होने की जरूरत नहीं है। केवल एक अच्छा इंसान होना मायने रखता है। शबनम अभी 25-30 किलोमीटर की दूरी तय करके मध्य प्रदेश के सिंधवा पहुंच चुकी है। इस तीर्थयात्रा के दौरान होने वाली थकान को लेकर तीनों युवाओं ने कहा कि उन्हें राम के प्रति उनकी भक्ति प्रेरित करती है। ये तीनों ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुके हैं, तीर्थयात्रा के रास्ते में जो भी इनसे मिल रहे हैं वे इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन


शबनम की सुरक्षा में जुटी पुलिस
शबनम ने कहा, भगवान राम सबसे दिल में है, चाहे उनकी धर्म या जाति कोई भी हो। इस लंबी तीर्थयात्रा के दौरान शबनम यह भी साबित करना चाहती है कि ऐसी चुनौतियां केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी ले सकती है। पुलिस ने शबमन की सुरक्षा के अलावा उनके भोजन और अन्य चीजों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कठिन परिस्थितियों में उन्हें बाहर निकालने में मदद की। शबनम ने स्पष्ट किया कि उनके आयोध्या पहुंचने की कोई निश्चित तारीख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed