फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Tech firm CEO dies after hit by car on morning walk at Worli Sea Face driver arrested

Mumbai : तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर टेक कंपनी के सीईओ की मौत, पति के साथ टहलने निकली थीं

Mon, 20 Mar 2023 01:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 01:17 AM IST
सार

पुलिस ने कहा, कृष्णन दादर-माटुंगा क्षेत्र की रहने वाली थीं और घटना के समय सुबह अपने पति के साथ टहलने निकली थीं। घर लौटते समय उनके साथ हादसा हो गया।

विज्ञापन
Mumbai Tech firm CEO dies after hit by car on morning walk at Worli Sea Face driver arrested
कार की चपेट में आकर टेक कंपनी के सीईओ की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के वर्ली इलाके में वर्ली डेयरी के पास रविवार सुबह 6:30 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी कार की चपेट में आने से एक प्रौद्योगिकी कंपनी की सीईओ राजलक्ष्मी राम कृष्णन की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, कृष्णन दादर-माटुंगा क्षेत्र की रहने वाली थीं और घटना के समय सुबह अपने पति के साथ टहलने निकली थीं। घर लौटते समय उनके साथ हादसा हो गया। कार का चालक सुमेर मर्चेंट भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है और मुंबई के ताड़देव इलाके में रहता है। उसके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस हादसे में 23 वर्षीय कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और लापरवाही से मौत का कारण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed