फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai sees uptick in malaria, H1N1 cases in July; drop in dengue, leptospirosis infections

BMC Report: देश की आर्थिक राजधानी में जुलाई में बढ़े मलेरिया-H1-N1 के मामले; इन बीमारियों में आई कमी

Thu, 01 Aug 2024 02:01 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 01 Aug 2024 02:01 AM IST
सार

बीएमसी ने 'मानसून से संबंधित बीमारियों' पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि जुलाई 2023 की तुलना में, जुलाई 2024 के आंकड़ों में डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मुंबई में मलेरिया और एच1एन1 में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।  
 

विज्ञापन
Mumbai sees uptick in malaria, H1N1 cases in July; drop in dengue, leptospirosis infections
बीएमसी मुख्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में मलेरिया और एच1एन1 मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी एक रिपोर्ट में बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल जुलाई माह से इस बार की तुलना करें तो मलेरिया के क्रमश: 797 और एच1एन1 (फ्लू) के 161 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं डेंगू और लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण के मामलो में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


बीएमसी ने 'मानसून से संबंधित बीमारियों' पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि जुलाई 2023 की तुलना में, जुलाई 2024 के आंकड़ों में डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मुंबई में मलेरिया और एच1एन1 में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।  
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2024 में मुंबई में मलेरिया के 797 और एच1एन1 के 161 मामले दर्ज किए गए। बीते साल की इसी महीने में इन दोनों बीमारियों के मामले 721 और 106 थे। वहीं, जुलाई 2024 में डेंगू के 535, लेप्टोस्पायरोसिस के 141, गैस्ट्रोएंटेराइटिस के 1239, हेपेटाइटिस के 146 और चिकनगुनिया के 25  मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, जुलाई 2023 में इन बीमारियों का आंकड़ा क्रमश: 685, 413, 1767, 144 और 27 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसने जुलाई 2024 में घर-घर बुखार सर्वेक्षण के दौरान लगभग 11.95 लाख घरों और लगभग 55.80 लाख आबादी को कवर किया। साथ ही 84,116 लोगों को लेप्टोस्पायरोसिस के लिए प्रोफिलैक्सिस दिया। बीएमसी ने यह भी कहा कि उसने 'भाग मच्छर भाग' नाम से एक जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत मच्छर नियंत्रण उपायों की वकालत करते हुए मराठी और हिंदी फिल्म उद्योगों की मशहूर हस्तियों की उपस्थिति और संदेश शामिल होंगे। इन संदेशों को वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

इसके अलावा, नगर निकाय ने सांस संबंधी बीमारी एच1एन1 की रोकथाम के लिए लोगों को फेस मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed