फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai rickshaw driver crushed to death by speeding SUV Police arrested accused news in hindi

Mumbai: SUV की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत मामले में दो गिरफ्तार, खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Wed, 14 Aug 2024 11:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

यह घटना तक घटी जब रिक्शा चालक गणेश यादव अपने मित्र बबलू श्रीवास्तव के सात वर्सोवा बीच के पास आराम कर रहा था। सिर और चोट पर अचानक चोट लगने पर बबलू की नींद खुल गई, उसने देखा कि एक एसयूवी कार ने उसके दोस्त को कुचल दिया।

विज्ञापन
Mumbai rickshaw driver crushed to death by speeding SUV Police arrested accused news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में 12 अगस्त को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने 36 वर्षीय रिक्शा चालक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में वर्सोवा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। मृतक की पहचान गणेश यादव के तौर पर की गई है, जो वर्सोवा बीच के पास सो रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे कुचल दिया। 34 वर्षीय आरोपी निखिल जावले और उसके दोस्त शुबम डोंगरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पांच दिनों की पुलिस हिरासत में रहेगा आरोपी
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी को अंधेरी में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया और आगे की जांच के लिए उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उनके खून के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि कहीं दोनों आरोपी शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सोवा बीच के पास आराम कर रहा था रिक्शा चालक
यह घटना तक घटी जब रिक्शा चालक गणेश यादव अपने मित्र बबलू श्रीवास्तव के सात वर्सोवा बीच के पास आराम कर रहा था। सिर और चोट पर अचानक चोट लगने पर बबलू की नींद खुल गई, उसने देखा कि एक एसयूवी कार ने उसके दोस्त को कुचल दिया। मुंबई में इन दिनों हिट एंड रन मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है।

मुंबई में हिट एंड रन मामलों में तेजी से वृद्धि
इससे पहले सात जुलाई को एक बीएमडब्यू ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी और पीड़िता को 100 मीटर से अधिक दूर तक घसीटकर ले गई। इस घटना के 58 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी को 16 जुलाई को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 10 अगस्त को फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में नहीं था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी को मुंबई के बार से निकलते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed