फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai reports 5631 fresh COVID cases 548 recoveries and one death today Maharashtra Corona Update

Mumbai Corona: देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में 5631 संक्रमित, एक की मौत

Fri, 31 Dec 2021 09:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Dec 2021 09:32 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आए मामलों में 4,223 संक्रमितों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। यहां अब तक 7,49,707 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 16,376 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल 16,441 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Mumbai reports 5631 fresh COVID cases 548 recoveries and one death today Maharashtra Corona Update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में 5,631 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 548 लोगों ने संक्रमण को मात दी और एक मरीज की मौत भी हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आए मामलों में 4,223 संक्रमितों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। यहां अब तक 7,49,707 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 16,376 संक्रमितों की मौत हुई है। यहां फिलहाल 16,441 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई में गुरुवार को कोरोना 3671 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को 2510 और मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में चार तीन दिन में ही कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग चार गुने की उछाल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 8,067 नए मामले सामने आए, जिसमें ओमिक्रॉन के चार मामले शामिल हैं। इस दौरान 1,766 मरीज ठीक हुए और आठ मरीजों की मृत्यु हुई। राज्य में फिलहाल 24,509 सक्रिय मामले हैं। अब तक 65,09,096 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 282 नमूनों में से 55 फीसदी में ओमिक्रॉन की पुष्टि
मुंबई से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए कोरोना संक्रमितों के 282 नमूनों में से 55 फीसदी में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि 282 नमूनों में से 156 (55 फीसदी) ओमिक्रॉन वैरिएंट के 89 (32 फीसदी) डेल्टा डेरिवेटिव और 37 (13 फीसदी) डेल्टा वैरिएंट के पाए गए।


मंत्री यशोमती ठाकुर भी कोरोना संक्रमित
इस बीच महाराष्ट्र की मंत्री यशोमती ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और डॉक्टरों की सलाह पर उनका इलाज चल रहा है। राज्य की महिला और बाल कल्याण मंत्री ने ट्विटर पर उसके कोरोना की चपेट में आने की जानकारी दी और उसके संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed