फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rains LIVE Updates: Heavy Rainfall Causes Waterlogging wadala, IMD Issues Orange Alert

Mumbai Weather Live: मुंबई में भारी बारिश से कई इलाके और सड़कें तालाब में तब्दील, ट्रेनें थमीं

Fri, 16 Jul 2021 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 16 Jul 2021 02:06 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी से बुहत भारी बारिश के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Mumbai Rains LIVE Updates: Heavy Rainfall Causes Waterlogging wadala, IMD Issues Orange Alert
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शहर में अगले 24 घंटों के लिए अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं वडाला क्षेत्र में भारी बारिश से सड़क पर पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

इस बीच भारी बारिश के कारण बसों के रूट बदल दिए गए हैं और पानी में पटरियों के डूबने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। जगह-जगह सड़क और गली तालाब में तब्दील हो गए हैं।

विज्ञापन


सायन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर जलजमाव
मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सायन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव हो गया है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  

वीडियो में देखें वडाला के दृश्य


चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन में भारी जल जमाव
मुंबई में आज सुबह से तेज बारिश के कारण चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर भारी जल जमाव हो गया है। लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

 

उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित 
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में कुर्ला स्टेशन के पास पटरियों पर जल-जमाव के कारण, मुख्य लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच) और हार्बर लाइन (सीएसएमटी-वाशी-पनवेल) पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित हैं।

ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से संचालित
ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से चल रही हैं। मध्य रेलवे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चार अलग-अलग उपनगरीय कॉरिडोर पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाता है। महामारी के प्रकोप से पहले यह 1,700 से अधिक उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता था और रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री इनमें सफर करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed