फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rain Live Updates Central Railways Service Suspended due to water logging and heavy rains

भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ट्रेनों की आवाजाही रुकी, कई उड़ानें रद्द

Sun, 04 Aug 2019 01:30 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 04 Aug 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Rain Live Updates Central Railways Service Suspended due to water logging and heavy rains
Mumbai Rain
मुंबई में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह जगह हो रहे जल जमाव से सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। ट्रैक पर पानी भरने से सेंट्रल रेल लाइन पर यातायात को रोक दिया गया है। वडाला- कुर्ला, कल्याण से अंबरनाथ और कसारा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केवल मुंबई ही नहीं बल्कि पुणे में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। स्थानीय प्रशासन ने पानी में फंसे 500 परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। जिसके कारण कम से कम सात उड़ानों को निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान समुद्र में हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसक कारण समुद्र में चार मीटर से ऊंची लहरे उठ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए  कहा कि यदि बहुत जरुरी न हो तो घर से लोग न निकलें। मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं। वहीं नागपाड़ा, ठाणे, मुलुंड, पवई, अंधेरी, पालघर और सांताक्रूज में जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायगढ़, रत्नगिरि और सिंधुदुर्ग इलाकों में भारी बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। 


नालासोपारा के कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर दो से ढाई फीट टक पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया है। अंधेरी स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही विलंब से हो रही है। 

उधर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाढ़ का पानी घुसने से श्रद्दालुओं को दर्शन में परेशानी हो रही है।
 
ये ट्रेनें हुई हैं निरस्त
मनमाड राज्यरानी एक्सप्रेस
मनमाड एलटीटी एक्सप्रेस
साईनगर शिर्डी फास्ट पैसेंजर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed