फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: IMD issues extremely heavy rainfall warning

महाराष्ट्र: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, सड़कों पर भरा पानी, लोकल ट्रेन सेवा हुई ठप

Sat, 09 Jun 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 09 Jun 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: IMD issues extremely heavy rainfall warning

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। कोकण, विदर्भ और मराठवाडा समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से मुंबई में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मुंबई में गुरुवार से तेज बारिश हो रही है जिससे यहां लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कई जगहों पर काफी मात्रा में पानी भर गया है जिसकी वजह से लोग ट्रैेफिक जाम से भी जूझ रहे हैं। बारिश की वजह से मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी बाधित हुई है। ट्रेनों में हो रही देरी की वजह से लोग समय से अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश की वजह से अपने घर पर रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने अपने कर्मचारियों की शनिवार-रविवार की छुट्टी कैंसल कर दी थी। मौसम विभाग ने 9 से 12 जून तक तेज बारिश की आशंका जताई थी और शनिवार से मुंबई में मानसून की दस्तक के भी संकेत दिये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा है। लोकल ट्रेन 10 से 12 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि देरी के बावजूद अब तक किसी लोकल ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed