फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Gold worth more than four crore recovered from UAE passengers at Mumbai airport

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर UAE के यात्री से 9000 ग्राम सोना बरामद, साढ़े चार करोड़ से ज्यादा बताई जा रही कीमत

Sun, 02 Apr 2023 04:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 02 Apr 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Gold worth more than four crore recovered from UAE passengers at Mumbai airport
सोना बरामद। - फोटो : ANI

कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से करोड़ों रुपए का सोना जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। उन्हें सूचना मिली थी कि दुबई से मुंबई आ रहा एक यात्री अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना ला रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तस्कर को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


अधिकारियों  ने बताया कि गिरफ्तार  व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात का रहने वाला है। उसके पास से 9000 ग्राम वजन के 24 कैरेट सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत  4.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

1.18 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
गुजरात के एक हीरा कारोबारी से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मुंबई से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ समन्वय कर पश्चिमी उपनगर कांदिवली और मध्य मुंबई के लालबाग इलाके से शनिवार को इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने फरवरी में सूरत के हीरा कारोबारी से हीरा खरीदने के लिए संपर्क किया था। एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरे ने 1.18 करोड़ रुपये कीमत के असली हीरों को नकली हीरो से बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed