फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: fire breaks out in commercial premises at Appasaheb Marathe Marg in Worli

मुंबई: वर्ली की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, इसी बिल्डिंग में है दीपिका पादुकोण का घर

Wed, 13 Jun 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 13 Jun 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: fire breaks out in commercial premises at Appasaheb Marathe Marg in Worli

मुंबई के वर्ली इलाके में अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर स्थित एक 33 मंजिला क बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग की 25वीं मंजिल पर लगी है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।     

विज्ञापन

 

रेस्क्यू टीम ने 100 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी घर है। बता दें कि अभी तक बिल्डिंग में आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा कई एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी लगी थी आग

इससे पहले दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित, आयकर भवन के पास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सिंधिया हाउस में 1 जून की शाम को अचानक आग लग गई थी। आग से इमारत का अधिकांश हिस्सा जल गया था। बताया जा रहा था कि आग में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े कागजात भी स्वाहा हो गए। आग छह मंजिली सिंधिया हाउस के तीसरे माले पर लगी थी।

इस घटना में दमकल जवानों ने इमारत में फंसे 13 लोगों को बचाया था, जिसमें से छह लोगों को धुएं से तकलीफ हुई थी। लोगों को बचाने में दमकल विभाग का जवान जगदीश बाचल भी धुंए की चपेट में आ गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जीटी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इमारत में बड़े पैमाने पर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है इस वजह से आग तेजी से फैली। 


आग बुझाने के लिए छह जंबो टैंकर और आठ फायर इंजन लगाए गए। आग बुझाने का काम देर रात तक जारी था। बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर भी है। इसके अलावा पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े दस्तावेज भी इसी इमारत के एक कार्यालय में रखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed