फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai crime branch would not probe Pratyusha suicide case

मुंबई क्राइम ब्रांच नहीं करेगी प्रत्यूषा खुदकुशी मामले की जांच

Thu, 21 Apr 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 21 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Mumbai crime branch would not probe Pratyusha suicide case

बालिका वधू टीवी धारावाहिक में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच नहीं करेगी। बृहस्पतिवार को बांबे हाईकोर्ट ने प्रत्यूषा के  माता-पिता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान मामला क्राइम ब्रांच को सौंपने से इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने याचिका पर फैसला न देते हुए बांगुरनगर पुलिस को चार मई को जांच में हुई प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


प्रत्यूषा के  माता-पिता की ओर से दायर की गई याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एनएच पाटिल और न्यायमूर्ति एएम बदर की खंडपीठ ने कहा कि मामले में जांच से जुड़े दस्तावेज देखने के से लगता है कि जांच किसी और एजेंसी को सौंपने की कोई वजह नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस सही दिशा में जांच कर रही है। खंडपीठ ने कहा कि किसी भी तरह की जांच में समय लगता है। खासकर ऐसे मामलों में जहां सीधे तौर पर कोई सबूत नहीं होता, वहां पुलिस पर ज्यादा दबाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने यह भी संज्ञान लिया कि इलाके के पुलिस उपायुक्त खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। प्रत्यूषा की मां शोमा बनर्जी ने अपनी याचिका में कहा था कि मामले में पुलिस इकतरफा या गलत जांच कर रही है।

विसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी प्रत्यूषा की मौत की असली वजह

Mumbai crime branch would not probe Pratyusha suicide case
प्रत्यूषा बनर्जी

वहीं, शोमा के वकील केटी थामस का कहना है कि प्रत्यूषा की खुदकुशी की जांच भ्रामक है। शोमा पहले ही यह आशंका जता चुकीं हैं कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस पर सरकारी वकील संदीप शिंदे ने कहा कि प्रत्यूषा की मां ने दो अप्रैल को पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उन्हें प्रत्यूषा के प्रेमी राहुल राज सिंह पर कोई संदेह नहीं है।

उसके बाद पांच अप्रैल को राहुल के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने प्रत्यूषा के रिश्तेदार, दोस्त, पड़ोसी, सुरक्षा गार्ड, नौकर और उस बैंक के मैनेजर सहित 26 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिस बैंक में प्रत्यूषा का खाता था।

इसके अलावा प्रत्यूषा के दो और राहुल का एक मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा गया है। शिंदे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले के आसपास निशान होने का पता चला है, लेकिन मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed