फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Crime Branch arrests nine Bangladeshi for illegal stay in India

Maharashtra: भारत में अवैध तरीके से रहने वाले नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी तरीके से पैसे ट्रांसफर का आरोप

Thu, 14 Dec 2023 08:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 14 Dec 2023 08:09 AM IST
सार

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजतिलक रौशन ने कहा कि भारत आने के बाद आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाते थे और इसके जरिए वे बैंक में खाता खुलवाते थे। वे अपनी पहचान छिपाकर भारतीय नागरिक होने का दावा करते थे।

विज्ञापन
Mumbai Crime Branch arrests nine Bangladeshi for illegal stay in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। उनके ऊपर अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनका मुख्य मकसद अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करना था। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने इसे एक तरह का हवाला लेनदेन करार दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी उन व्यक्तियों के जरिए पैसे ट्रांसफर करते थे, जो भारत से बांग्लादेश या इसके विपरित सीमा पार करते थे। 
विज्ञापन


फर्जी आधारकार्ड बनाकर करते थे पैसों का ट्रांसफर
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजतिलक रौशन ने कहा, 'भारत आने के बाद वे फर्जी आधार कार्ड बनाते थे और इसके जरिए आरोपी बैंक में खाता खुलवाते थे। वे अपनी पहचान छिपाकर भारतीय नागरिक होने का दावा करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि कुछ आरोपियों को मुंबई तो अन्य को ठाणे और नवी मुंबई के अन्य इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा, 'एक निश्चित राशि जमा होने के बाद वे कुछ लोगों के जरिए इन पैसों को बांग्लादेश ट्रांसफर करते थे। यदि कोई भारत आता था तो वे उसके माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते थे। अबतक लाख से भी ज्यादा पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। हम अभी कुल राशि का खुलासा नहीं कर रहे हैं।'


डीसीपी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए पैसे ट्रांसफर करते थे। साथ ही भारत में अवैध तरीके से रहने वालों के लिए भी पैसे ट्रांसफर कर रहे थे, जो भारत से बंग्लादेश पैसे भेजने का काम करते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed