मुंबई सेंट्रल में मॉल में आग को बुझाने का अभियान अभी भी जारी, 3500 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई सेंट्रल क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को बुझाने के लिए अभियान अभी भी जारी है। मॉल में आग 24 घंटे से अधिक समय पहले लगी थी। यह जानकारी बीएमसी अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी के जख्मी होने की कोई ताजा जानकारी नहीं है।
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने नागपाड़ा के सिटी सेंटर मॉल का दौरा किया। इस आग की घटना को स्तर-पांच घोषित किया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मॉल के पड़ोस में स्थित 55 मंजिला ओर्चिड एन्क्लेव के 3,500 लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है। इस आग को शुरुआत में ‘स्तर-एक’ यानी ‘मामूली श्रेणी’ में रखा गया था, लेकिन इसे रात 10 बजकर 45 मिनट पर ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ा दिया गया तथा बाद में यह और भयानक होकर देर रात दो बजकर 30 मिनट पर ‘स्तर-चार’ तक पहुंच गई और अब इसे स्तर-पांच घोषित कर दिया गया है।
Mumbai: Maharashtra Minister Aaditya Thackeray visited the City Centre Mall in Nagpada where a fire broke out on the night of 22nd October. It was declared a level-5 fire.
विज्ञापन विज्ञापन
(23.10.2020) https://t.co/uauoPuWD4u pic.twitter.com/hyx8Lih8Sj— ANI (@ANI) October 23, 2020
अधिकारियों ने बताया कि मॉल के पास स्थित एक अन्य बहुमंजिला इमारत से 3,500 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है। उन्होंने पहले बताया था कि आग बुझाने के अभियान में एक उप दमकल अधिकारी सहित पांच दमकल कर्मी जख्मी हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों कर्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि आग एक भूमिगत तल और तीन मंजिला सिटी सेंटर मॉल में गुरुवार रात आठ बजकर 53 मिनट पर लगी थी। अधिकारी ने बताया कि 88 पानी के टैंकरों को आग बुझाने में लगाया गया है। करीब 300 लोगों को भूमिगत तल से बाहर निकाला गया।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इससे पहले एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई दमकल ने एक ‘ब्रिगेड कॉल’ दिया था जिसके तहत शहर की सभी एजेंसियों से दमकल की गाड़ियां बुलाई जाती हैं। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में लगी थी। इस मंजिल पर ज्यादातर दुकानें मोबाइल और उससे जुड़ी सामग्रियों की ही हैं।
मुंबई महापौर किशोरी पेडनेकर ने घटनास्थल का दौरा करके आग बुझाने के अभियान की समीक्षा की। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।