फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai becomes the first district in entire India to administer more than 1 crore doses of COVID-19 vaccines And All Corona Updates

लड़ेंगे कोरोना से: टीकाकरण के मामले में मुंबई ने बनाया इतिहास, एक करोड़ खुराक लगाने वाला देश का पहला जिला बना

Sat, 04 Sep 2021 06:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mumbai becomes the first district in entire India to administer more than 1   crore doses of COVID-19 vaccines And All Corona Updates
टीकाकरण - फोटो : ANI
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ने कोरोना टीकाकरण के मामले में नया कीर्तिमान बनाया है। मुंबई में कोरोना के टीके की एक करोड़ खुराकों की खपत कर ली गई है। यहां टीके की पहली और दूसरी खुराक मिलाकर कुल एक करोड़ टीके की खुराक इस्तेमाल की गई है। ऐसा करने वाला मुंबई देश का पहला जिला बना है। बीएमसी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


टीके की 62.25 लाख खुराक लगाई गईं
देश में शनिवार को कोरोना के खिलाफ टीके की 62.25 लाख खुराक लगाई गईं। इस तरह देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 68 करोड़ के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 68 करोड़ 37 लाख 29 हजार 58 टीके की खुराक लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 4,130 कोरोना संक्रमित
उधर, महाराष्ट्र में शनिवार को 4,130 नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 2,506 संक्रमितों पूरी तरह से ठीक होकर घर वापस गए हैं। इस दौरान राज्य में 64 मौतें भी दर्ज की गईं। यहां फिलहाल 52,025 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंध्र प्रदेश में 1502 केस आए

इस बीच आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 1502 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 1525 लोग कोरोना से ठीक भी हुए और 16 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। प्रदेश में फिलहाल 14,883 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 19 लाख 90 हजार 916 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 13,903 लोगों की जान भी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कोरोना की समीक्षा बैठक की

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए हाईलेवल बैठक की। भूषण ने उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कोरोना की समीक्षा की। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में कोरोना के हालात की समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मीटिंग में स्वास्थ्य सचिव ने जोर देकर कहा कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को टीके की पहली खुराक देने पर फोकस करें। इसके साथ उन्हें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर फोकस रखने का निर्देश दिए गए हैं।

बंगाल में कोरोना के 700 केस

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 700 नए कोरोना के मामले सामने आए। इस दौरान 707 मरीजों ने कोरोना को मात दी और आठ संक्रमितों की मौत भी हुई। फिलहाल राज्य में 8,679 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 15 लाख 24 हजार 194 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और 18,491 संक्रमितों की मौत भी हुई है।

केरल में सख्ती बढ़ाने के लिए कलेक्टर को विशेष अधिकार

केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने अहम फैसला किया है। इसके मुताबिक, सरकार ने जिला कलेक्टरों को पंचायत और शहरी इलाकों में वार्ड के हिसाब से खास पाबंदियां लगाने के अधिकार दिए हैं। जिन वार्डों में सप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूआईपीआर) सात से ज्यादा है, वहां कलेक्टर सख्त पाबंदियां लगा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed