गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मुंबई पहुंचे अमित शाह, श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर पूजा अर्चना की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज मुंबई पहुंचे। उन्होंने आज मुंबई में श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर पूजा अर्चना की। आज मुंबई पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूजा के बाद आज अमित शाह श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के लिए निकल गए।
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज मुंबई में श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विघ्नहर्ता श्री गणपति बप्पा सबका मंगल करें ऐसी कामना करता हूँ।
गणपति बप्पा मोरया! pic.twitter.com/plVDRle5d1— Amit Shah (@AmitShah) September 2, 2019
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने पर दोनों पार्टियों पर रविवार को तंज कसा था। शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के गृह नगर में कहा, अगर भाजपा अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण के सिवाय उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा।
वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की ओर से शुरू की गई ‘महाजनादेश’ यात्रा के दूसरे चरण के समापन के मौके पर दक्षिण महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में थे। पवार एनसीपी के प्रमुख हैं जबकि चव्हाण कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। दोनों पार्टियों से खासकर एनसीपी के कई नेता भाजपा और शिवसेना में शामिल हुए हैं।