फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai 10 year old skater Rhythm Mamania made a record by climbing to Everest Base Camp know everything about her 

Everest Base Camp: मुंबई की 10 वर्षीय स्केटर ने एवरेस्ट बेस कैंप तक पर्वतारोहण कर बनाया रिकॉर्ड, जानें इनके बारे में सब कुछ

Sun, 22 May 2022 11:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 May 2022 11:02 PM IST
सार

रिदम की मां ने कहा कि उनकी बेटी को पांच वर्ष की उम्र से ही पर्वतारोहण से प्यार था और उसकी पहली लंबी ट्रेकिंग दूधसागर की थी और उसके बाद से उसने सहयाद्री पर्वतीय रेंज में माहुली, सोनदई, करनाला और लोहगड की चोटियों की चढ़ाई की।

विज्ञापन
Mumbai 10 year old skater Rhythm Mamania made a record by climbing to Everest Base Camp know everything about her 
10 वर्षीय स्केटर रिदम ममानिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई की 10 वर्षीय स्केटर रिदम ममानिया माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पर्वतारोहण कर रिकॉर्ड बनाया। वह बेस कैंप की चढ़ाई करने वाले युवा भारतीय पर्वतारोहियों में शामिल हो गई हैं। रिदम ने 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आधार शिविर तक की चढ़ाई 11 दिन में पूरी करके दुर्भल उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


रिदम के माता-पिता उर्मी और हर्षल भी इस माह के शुरू में इस अभियान के दौरान रिदम के साथ थे। लड़की की मां उर्मी ने रविवार को बताया कि मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा स्थित एमईटी ऋषिकुल विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्र रिदम छह मई को अपराह्न एक बजे माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पहुंची।
विज्ञापन


वर्ली की निवासी रिदम ने कहा कि स्केटिंग रिंग हो या आधार शिवर की चोटी, आपका दृढ़ संकल्प ही आपको लक्ष्य की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि स्केटिंग के साथ-साथ ट्रेकिंग हमेशा से मेरा जज्बा रहा है, लेकिन इस ट्रेकिंग ने मुझे यह सीख दी कि जिम्मेदार ट्रेकर होना कितना महत्वपूर्ण है और पर्वतीय कचरा प्रबंधन की समस्या से कैसे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिदम की मां ने कहा कि उनकी बेटी को पांच वर्ष की उम्र से ही पर्वतारोहण से प्यार था और उसकी पहली लंबी ट्रेकिंग दूधसागर की थी और उसके बाद से उसने सहयाद्री पर्वतीय रेंज में माहुली, सोनदई, करनाला और लोहगड की चोटियों की चढ़ाई की। रिदम नेपाल की कंपनी सतोरी एडवेंचर्स के साथ आधार शिविर गयी थी। कच्छ के कुछ ट्रेकर का एक समूह भी उसके साथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed