{"_id":"58bec50d4f1c1b6d43dc55ca","slug":"mp-train-blast-police-arrests-suspects-in-kanpur-and-unnao-share-details-with-central-agencies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सातवें चरण के मतदान पर आतंकी साया, भोपाल रेल धमाके से जुड़े तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: सातवें चरण के मतदान पर आतंकी साया, भोपाल रेल धमाके से जुड़े तार
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
Updated Tue, 07 Mar 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार सुबह हुए बम धमाके के तार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ,कानपुर और उन्नाव से जुड़ गए हैं। यूपी एटीएस ने इन तीनों जगह कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जबकि लखनऊ में आतंकी से मुठभेड़ जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा बम धमाके को आतंकी घटना करार दिए जाने के बाद केंद्र सरकार मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए लखनऊ में आईएसआईएल से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को घेर लिया। उसके साथ पिछले कुछ घंटों से मुठभेड़ जारी है। वहीं दूसरी तरफ कानपुर में पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। लेकिन एक भीड़ की मदद से एटीएस के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद उन्नाव में पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में जिस आतंकी के साथ मुठभेड़ चल रही है। उसका नाम सैफुल्लाह है। वह आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस और आतंकी के बीच लगातार गोली बारी चल रही है।
विज्ञापन
सुबह हुआ था उज्जैन-भोपाल पैसेंजर में धमाका
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शाजापुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विस्फोट में 6 यात्री घायल हो गए थे। हादसा कालापीपल रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन
Police is doing their work well, they are on alert: Hansraj Ahir, MoS Home on terrorists' involvement in Bhopal-Ujjain train explosion pic.twitter.com/lbRtM3VutA
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017विज्ञापन
पुलिस और सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए लखनऊ में आईएसआईएल से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को घेर लिया। उसके साथ पिछले कुछ घंटों से मुठभेड़ जारी है। वहीं दूसरी तरफ कानपुर में पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। लेकिन एक भीड़ की मदद से एटीएस के चंगुल से निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद उन्नाव में पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में जिस आतंकी के साथ मुठभेड़ चल रही है। उसका नाम सैफुल्लाह है। वह आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस और आतंकी के बीच लगातार गोली बारी चल रही है।
विज्ञापन
सुबह हुआ था उज्जैन-भोपाल पैसेंजर में धमाका
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर मे हुए विस्फोट को पुलिस ने आतंकी हमला बताया है, जिसको IED के जरिए किया गया था। मध्य प्रदेश के आईजी लॉ एंड आर्डर मकरंद देवासकर ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में होशंगाबाद जिले के पिपारिया से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।It was a low intensity IED blast. IED is always a terrorist attack. 3 detained confirmed their involvement: Makrand Devaskar, IG Law & order pic.twitter.com/Smg24CKoMz
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शाजापुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विस्फोट में 6 यात्री घायल हो गए थे। हादसा कालापीपल रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
Trending Videos
लखनऊ में जारी है ऑपरेशन
बाडी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के ठाकुरगंज के एक घर में छिपे आतंकी को पकड़ने का प्रयास जारी है। आईजी एटीएस का कहना है कि आतंकी सरेंडर करने की जगह फायरिंग कर रहा है।
हमने फिलहाल के लिए फायरिंग रोक दी है। आईजी एटीएस ने बताया कि आतंकी को पकड़ने के लिए मिर्ची बम का इस्तेमाल किया गया है, फिर भी वह बाहर नहीं आया।
हमने फिलहाल के लिए फायरिंग रोक दी है। आईजी एटीएस ने बताया कि आतंकी को पकड़ने के लिए मिर्ची बम का इस्तेमाल किया गया है, फिर भी वह बाहर नहीं आया।
In order to arrest him alive, we used chilli bombs but he has not come out yet. He is firing intermittently: IG ATS pic.twitter.com/x3i9oxtcJZ
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2017
उन्नाव से भी आतंकी पकड़ा गया
ऑपरेशन के दौरान एटीएस टीम
- फोटो : amar ujala
लखनऊ और कानपुर में संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद अब खबर है कि उन्नाव से भी पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया है।
यूपी के कानपुर से पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों में से एक को भीड़ ने ATS को घेरकर रहमानी मार्केट से छुड़ा लिया है। इससे मौके पर तनातनी बढ़ गई है। पुलिस ने बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है। जबकि पकड़े गए दूसरे संदिग्ध आतंकी से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रौं के मुताबिक उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।
A restrained Op managed by senior officers.Need few more hours to finish the Op.Want to investigate the suspect in detail: ADG Law&Order pic.twitter.com/hQMNLdoaUW