फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mp suspension case parliament privilage committee called three congress mp on 12 january

MP Suspension: विशेषाधिकार समिति के सामने 12 जनवरी को पेश होंगे कांग्रेस सांसद, दर्ज कराएंगे बयान

Tue, 02 Jan 2024 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'हम पूछना चाहते हैं कि वह किसकी गलती थी? वह (गृहमंत्री) संसद क्यों नहीं आए? हमने संसद की सुरक्षा के लिए इस मुद्दे को उठाया था और हम आगे भी उठाते रहेंगे। 

विज्ञापन
mp suspension case parliament privilage committee called three congress mp on 12 january
संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे सांसद - फोटो : social media

विस्तार

विशेषाधिकार उल्लंघन के मामले में तीन कांग्रेस सांसद 12 जनवरी को संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। इस दौरान कांग्रेस सांसद अपने-अपने बयान दर्ज कराएंगे। कांग्रेस नेता अब्दुल खालेक ने कहा कि '146 सांसद निलंबित किए गए और हमारे मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया। अब समिति ने हमें बुलाया है तो हम जाएंगे। हमने संसद सुरक्षा में हुई चूक के मामले में गृहमंत्री के संसद आकर बयान देने की मांग की थी।' 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'हम पूछना चाहते हैं कि वह किसकी गलती थी? वह (गृहमंत्री) संसद क्यों नहीं आए? हमने संसद की सुरक्षा के लिए इस मुद्दे को उठाया था और हम आगे भी उठाते रहेंगे। सांसद प्रताप सिम्हा ने आरोपियों को पास जारी किए थे, उन्हें भी निलंबित किया जाना चाहिए था। एक सांसद को आतंकी कहने वाले रमेश बिधूड़ी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही बृज भूषण के खिलाफ ही कोई कार्रवाई हुई।'
विज्ञापन


संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के चलते निलंबित हुए थे सांसद
दरअसल बीती 13 दिसंबर को संसद पर हमले की बरसी के दौरान संसद की सुरक्षा में चूक हुई और दो युवक लोकसभा में घुस गए। इस दौरान दोनों आरोपियों ने कैन से रंगीन धुंआ छोड़ा और सरकार विरोधी नारे लगाए। दो अन्य आरोपी ने संसद परिसर में भी ऐसा किया। ससंद सुरक्षा में हुई इस गंभीर चूक को लेकर विपक्ष ने हंगामा कर दिया और गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर संसद में आकर जवाब देने की मांग की। इसे लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 146 विपक्षी सांसद निलंबित किए गए। इनमें से 100 सांसद लोकसभा से और 46 सांसद राज्यसभा से निलंबित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित सांसदों में से कई के मामले विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया है। इनमें कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक, के जयकुमार और विजय वसंत का नाम भी शामिल है। इन तीनों पर आरोप है कि ये तीनों विपक्ष के हंगामे के दौरान स्पीकर के पोडियम तक चढ़ गए थे और वहां नारेबाजी की। अब ये सांसद 12 जनवरी को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed