फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Samwad 2025: Ravi Kishan to participate in Amar Ujala Samvaad will talk on issues related to politics Film

MP Samwad 2025: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

Tue, 24 Jun 2025 09:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Jun 2025 09:12 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच पहली बार मध्य प्रदेश में सजने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी।

विज्ञापन
MP Samwad 2025: Ravi Kishan to participate in Amar Ujala Samvaad will talk on issues related to politics Film
रवि किशन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

'अमर उजाला संवाद' का कारवां इस बार भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश पहुंच रहा है। राजधानी भोपाल में 26 जून को होने वाले इस संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे। रवि किशन राजनीति और अभिनय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं सांसद रवि किशन
रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को बॉम्बे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत से ताल्लुक रखता है। कुछ पारिवारिक कारणों से 10 साल की उम्र में रवि किशन जौनपुर चले आए थे। यहां वे करीब सात साल तक रहे। इसके बाद वे फिर मुंबई आ गए। लोकसभा सांसद और एक राजनेता होने के साथ रवि किशन एक भारतीय अभिनेता, टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानीमीनी हस्ती हैं। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी सिनेमा समेत दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। रवि किशन पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां 
MP Samwad 2025: CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा 
Samwad 2025: 'संवाद' में हिस्सा लेंगी अनुप्रिया पटेल; सेहतमंद प्रदेश और विकसित भारत का खाका पेश करेंगी

पहली बार 2019 में सांसद बने रवि किशन 
रवि किशन सांसद पहली बार 2019 में बने थे। लेकिन, पहली बार चुनाव उन्होंने 2014 में जौनपुर लोकसभा का लड़ा था। ये चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। ये चुनाव वो हार गए थे। इसी के बाद 2017 में भाजपा का दामन थामने के बाद गोरखपुर महोत्सव और अन्य माध्यमों से अपनी रुचि भाजपा के चुनाव में प्रचार करने की जताई। इधर, बदलते समीकरण पर भाजपा ने 2019 में रवि किशन पर भरोसा जताया और जनता ने उन्हें लोकसभा सांसद बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed