फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Samwad 2025: motivational speakers amogh lila das to tell success mantra of successful life know all update

MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में शिरकत करेंगे मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास; बताएंगे सार्थक जीवन का मंत्र

Mon, 23 Jun 2025 07:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Jun 2025 07:27 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
MP Samwad 2025: motivational speakers amogh lila das to tell success mantra of successful life know all update
'संवाद' में हिस्सा लेंगे अमोघ लीला दास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Amar Ujala Samwad: 'अमर उजाला संवाद' का कारवां इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहा है। 26 जून को होने वाले इस संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास भी शिरकत करेंगे। इस दौरान उनसे अध्यात्म से जुड़े कई विषयों पर बात होगी। अमोघ लीला दास ऐसे विषयों पर अपनी बात रखेंगे, जिनसे सार्थक जीवन की राह निकलती है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विज्ञापन


कौन हैं अमोघ लीला दास?
अमोघ लीला दास को अमोघ लीला प्रभु के नाम से भी जाना जाता है। वे एक संत और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो अपने धार्मिक और प्रेरक वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amogh Prabhu: 'संगति आपको बना सकती है तो बिगाड़ भी सकती है', अमोघ लीला दास प्रभु ने ऐसे दिया कामयाबी का मंत्र

अमोघ लीला दास के बारे में और जानिए...
यूट्यूब पर उनके कुछ वीडियो साक्षात्कारों के मुताबिक, अमोघ लीला दास का जन्म लखनऊ के एक धार्मिक परिवार में हुआ था। उनका असली नाम आशीष अरोड़ा है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में आध्यात्मिक यात्रा शुरू की। जब वे 2000 में 12वीं कक्षा में थे तो उन्होंने भगवान की खोज में अपना घर छोड़ दिया। हालांकि, बाद में उन्होने वापस आकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 2004 में स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका स्थित एक बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेशन के लिए काम करना शुरू कर दिया। 2010 में कॉर्पोरेट दुनिया छोड़ने का फैसला करने से पहले उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर का पद भी संभाला। 29 साल की उम्र में वे इस्कॉन में शामिल होकर ब्रह्मचारी बन गए।

यह भी पढ़ें- Amar Ujala Samvad: अमोघ लीला प्रभु ने प्रबंधन के छह पाठ में खोला सफलता का राज, आप भी जान लेंगे तो रहेंगे खुश



कार्यक्रम में और कौन-कौन होगा शामिल?
'अमर उजाला संवाद' मध्य प्रदेश में कई हस्तियां जुटेंगी। 'संवाद' मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। वे मध्य प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्य उद्बोधन देंगे। बतौर विशेष अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी। अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भी राजनीति और अभिनय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक के साथ खेल पर चर्चा होगी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed