{"_id":"594a11664f1c1b86118b4568","slug":"mp-police-arrest-student-who-post-message-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: किसानों की मौत पर फेसबुक पर छात्र ने उठाए सवाल, गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: किसानों की मौत पर फेसबुक पर छात्र ने उठाए सवाल, गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश: किसानों की मौत पर फेसबुक पर छात्र ने उठाए सवाल, गिरफ्तार
- फोटो : the week
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर फेसबुक पर किसान की समस्या से जुड़ी पोस्ट शेयर करके 11वीं का एक छात्र मुसीबत में पड़ गया है। विदिशा पुलिस ने छात्र विशाल दंगी को हिरासत में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि छात्र को किसानों की मौत पर सवाल उठाने और जिम्मेदारों को सबक सिखाने की बात फेसबुक पर शेयर करने के चलते गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि छात्र विशाल दंगी के विवादित पोस्ट की पूरी जानकारी पुलिस को एक साइबर सेल के जरिए मिली है और इस सूचना के बिना पर पुलिस विशाल को ढूंढने में आसानी हुई। 11वीं में पढ़ने वाला यह नाबलिग छात्र विशाल खिरिया खेड़ा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
खबर है कि कथित छात्र को पकड़ने में पुलिस ने काफी ऐहतियात बरती थी जिसके लिए गंजबासौदा और कुरवाई दो पुलिस थानों का बल छात्र को हिरासत में लेने के लिए पहुंचा था। वहीं, छात्र को पकड़ने के बाद पुलिस उसे विदिशा ले गई।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में कांग्रेस महासचिव कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। कमलनाथ अपने ट्वीट में लिखते हैं कि 'अघोषित आपातकाल का दौर जारी। छात्र का अपराध सिर्फ ये है कि उसने फेसबुक पर प्रदेश में किसानो की मौत पर सवाल उठाया।'