{"_id":"59496f774f1c1b2c768b45ff","slug":"191497984887-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान यूनियन का हठ योग आज, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान यूनियन का हठ योग आज, प्रशासन अलर्ट
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय किसान यूनियन ने योग के माध्यम से सरकार का विरोध करने का फैसला लिया है। इसके तहत हालांकि यूनियन का मुख्य कार्यक्रम रामराये गांव में होना है, लेकिन यूनियन ने किसानों को अपने-अपने गांव के स्तर पर भी सड़कों पर योग करने का आह्वान किया है। ऐसे में प्रशासन ने भी तैयारी की है।
किसान संगठन बुधवार 21 जून को सुबह नौ बजे से 10 बजे तक जींद से नरवाना रोड पर गांव खरकभूरा के पास, हांसी रोड पर रामराये गांव के पास व नरवाना से उकलाना रोड गांव दनौदा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके योग करेंगे। किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। इन मार्गों को जाम करने की घोषणा के बाद पुलिस ने इन मार्गों से निकलने वाले वाहनों को डायवर्र्ट कर दिया है। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। जींद जिले के नरवाना से जींद रोड पर खरकभूरा गांव टी प्वाइंट पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर डूमरखां खुर्द स्कूल के पास से काब्रछा, अलीपुरा, करसिंधु, पालवां होते हुए उचाना से आगे जींद की तरफ निकल जाएंगे। इसी प्रकार जींद की तरफ से जाने वाले वाहन चालक उचाना से सेढ़ा माजरा, भगवानपुरा, झील के रास्ते डूमरखां कलां शिव मंदिर रोड पर निकलेंगे। इसी प्रकार जींद से हांसी जाने वाले वाहन चालकों के लिए ईक्कस गांव के पास से बरवाला रोड, खेड़ी चौपटा से होते हुए नारनौंद पहुंचकर हांसी की तरफ जाएं। फतेहाबाद व सिरसा जाने वाले भी इसी मार्ग से होते हुए बरवाला व अग्रोहा की तरफ से आगे निकलेंगे। इसी प्रकार हांसी की तरफ से आने वाले वाहन चालक नारनौंद से खेड़ी चौपटा होकर ईक्कस व जींद से अपने गतंव्य की ओर निकलेंगे। जींद से गोहाना जाने वाले वाहन सफीदों से होकर निकलेंगे। इसके साथ ही नरवाना से उकलाना हिसार को जाने वाले वाहन चालक वाया सुंदरपुरा रोड से फरैण, नेहरा, समैण, सुरेवाला से होते हुए आगे निकलेंगे और हिसार से नरवाना, कैथल व चंडीगढ़ को जाने वाले वाहन चालक लितानी, सुरबरा, मंगलपुर से होते हुए नरवाना की ओर निकल जाएंगे। इन मुख्य मार्गों पर यातायात अवरुद्ध होने की आशंका के कारण मार्ग डायवर्ट किया जाएगा ताकि आवागमन के लिए लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ड्यूटी में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतें।
भारतीय किसान यूनियन का हठ योग आज, प्रशासन अलर्ट
आंदोलन को लेकर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया रास्ता डायवर्ट