फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Rahul Gandhi will rally in the stronghold of Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के गढ़ में रैली करेंगे राहुल गांधी, महाकाल दर्शन के पीछे ये है वजह

Tue, 20 Feb 2024 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Feb 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी भोपाल में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बाबा महाकाल की शरण में जाएगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे...
loader
MP News: Rahul Gandhi will rally in the stronghold of Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav
Rahul Gandhi at Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कमलनाथ का मामला थमने के बाद कांग्रेस अब नई रणनीति बनाने में जुट गई है। राजधानी भोपाल में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बाबा महाकाल की शरण में जाएगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी उज्जैन में एक सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। उज्जैन से ही मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आते हैं। यादव उज्जैन दक्षिण सीट से भाजपा के विधायक हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक के बाद जीतू पटवारी ने बताया कि पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता बैठक में शामिल हुए। कुछ विधायक भोपाल नहीं आ पाए तो वह वर्चुअली जुड़े। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान किसानों से संवाद करेंगे। इसी बीच कमलनाथ को लेकर जीतू पटवारी ने कहा, कमलनाथ ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में रहने का वक्तव्य दिया है। इसलिए अब भाजपा और मीडिया के पास कोई मसाला नहीं बचा है।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी रणनीति बनी है। कांग्रेस के एमपी प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा, राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार हो गई है। मध्यप्रदेश में किसान, युवा, बेरोजगार, आदिवासियों की आवाज उठाएंगे। इन सभी के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी आगामी चार मार्च को गुना पहुंचेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है। न्याय यात्रा में बहुत बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। न्याय यात्रा के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। एमपी के गुना में राहुल गांधी का रोड शो भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed