फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP farmers' crisis: Traders stop buying in mandis, oppose compulsion to buy at MSP

शिवराज की चेतावनी से नाराज व्यापारियों ने बंद की मंडियों में खरीदारी

Tue, 13 Jun 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 13 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
MP farmers' crisis: Traders stop buying in mandis, oppose compulsion to buy at MSP
किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे खरीदने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की घोषणा से नाराज व्यापारियों ने मध्य प्रदेश की कई थोक मंडियों में अनाज, दालों और तिलहन खरीदारी बंद कर दी है। व्यापारियों ने मंगलवार को सरकार से इस कदम को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


सकल अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के अध्यक्ष गोपाल दास अग्रवाल ने बताया कि एमएसपी से नीचे अनाज न खरीदने की अनिवार्यता संबंधी घोषणा से कारोबारियों के लिए व्यापार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


हमने निश्चय किया है कि जब तक इस घोषणा को वापस नहीं लिया जाता तब तक हम मंडियां बंद रखेंगे। बता दें कि बीते एक जून से किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है, कि राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे कृषि उत्पादों की खरीदारी अपराध मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने मंगलवार को राज्य स्तरीय बैठक बुलाई। अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी राज्य सरकार के दूसरे नियमों से भी परेशान हैं, जिसमें कहा गया है कि किसानों को बिक्री का आधा भुगतान कैश में और आधा इंटरनेट बैंकिंग से करना होगा।


उन्होंने बताया कि संगठन के आह्वान पर राज्य की करीब 85 फीसदी मंडियों में कारोबार नहीं हुआ। ध्यान देने वाली बात है कि ऐसे में जब किसान मंडियों तक अपना माल नहीं ला रहे हैं, व्यापारियों द्वारा बुलाई गई यह बंदी सरकार की समस्याएं और बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed