फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Priyanka gandhi different style was seen in the rally

MP Election: रैली में नजर आया प्रियंका का अलग अंदाज, पहले हंसी और फिर मारी आंख, कमलनाथ को दी ये सलाह

Thu, 12 Oct 2023 06:24 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election: प्रियंका ने कहा कि बच्चों को पहली से 12वीं तक शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी। इसका नाम 'पढ़ो और पढ़ाओ' योजना होगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपये दिए जाएंगे। ग्यारहवीं से बारहवीं तक ये हर महीने पंद्रह सौ रुपये मिलेंगे...
loader
MP Election: Priyanka gandhi different style was seen in the rally
MP Election: Priyanka Gandhi - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रियंका गांधी गुरुवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मंडला में चुनाव सभा को संबोधित करने पहुंचीं। प्रियंका जब मंच से भाषण दे रही थीं, तब एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। प्रियंका अपने संबोधन में कह रही थीं कि अगर कांग्रेस सरकार आएगी, तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपये आपको दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू करेंगे। मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है। पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन बना नहीं पाए।

प्रियंका बोल ही रही थीं कि रैली में एक उत्साहित युवक प्रियंका की तरफ देखकर चिल्लाया, 'वो भी ढंग से नहीं बनी'। ये बात सुनकर प्रियंका गांधी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं और आंख मारते हुए बोलीं 'आप आ जाइए न मंच पे'...इसके बाद सभा में काफी देर तक ठहाके लगते रहे। बाद में प्रियंका बोलीं 'मुझे इसी तरह बताते रहिएगा'। मंडला की रैली में प्रियंका गांधी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने ने मंच से एलान किया कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा 12वीं तक के बच्चों को 500 से 1500 रुपये तक की राशि भी दी जाएगी।

कमलनाथ को भी बोला अपनी गलती सुधारें

प्रियंका ने कहा कि बच्चों को पहली से 12वीं तक शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी। इसका नाम 'पढ़ो और पढ़ाओ' योजना होगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपये दिए जाएंगे। ग्यारहवीं से बारहवीं तक ये हर महीने पंद्रह सौ रुपये मिलेंगे। सभा में पहले प्रियंका ने पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत पहले बच्चों को पैसे देने की बात नहीं कही थी। तभी मंच पर ही मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ कुर्सी से उठे। प्रियंका के पास जाकर बोले कि यह एक रह गया है। इस पर प्रियंका गांधी ने पढ़ना शुरू किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सालाना 500 से 1,500 रुपये दिए जाएंगे। इस पर कमलनाथ बोले कि हर साल नहीं हर महीने दिए जाएंगे। इस पर प्रियंका ने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि 'यहां तो सालाना लिखा है। आप इसकी जांच करें। तभी तो मैं कहूं कि सालाना लिखा है और हर महीने बोल रहे हैं।'

शिवराज सरकार पर जमकर बोला हमला

प्रियकां गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, मप्र में भाजपा की 225 महीने से सरकार है, 250 घोटाले हैं। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला-जबलपुर सड़क 10 साल में नहीं बना पाए। इतने सारे घोटाले हैं। बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा में घोटाला। ऐसे में नौजवान करे क्या? फीस भरकर तैयारी करता है, परीक्षा देता है फिर घोटाला हो जाता है। प्रियंका ने जाति जनगणना का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की जनगणना से पता चलेगा कि ओबीसी, दलित, अजा, अजजा के कितने लोग हैं। केंद्र में भाजपा सरकार इस पर बात करना नहीं चाहती। हम कह रहे हैं गिनती करो, तभी पता चलेगा कि इनके साथ न्याय हो रहा है या नहीं। ये गिनती इसलिए नहीं करवा रहे, क्योंकि न्याय देना नहीं चाहते। हम गिनती चाहते हैं। हम न्याय देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed