{"_id":"654b70db70644be7ed07657e","slug":"mp-election-congress-leader-priyanka-gandhi-reach-indore-on-wednesday-second-visit-in-three-days-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: सियासत में अहिरावण और हनुमान की एंट्री, जानें प्रियंका क्यों बोलीं- तुलसी घर बैठे तो ही अच्छा है!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MP Election: सियासत में अहिरावण और हनुमान की एंट्री, जानें प्रियंका क्यों बोलीं- तुलसी घर बैठे तो ही अच्छा है!
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
MP Election: Priyanka Gandhi
- फोटो :
Amar Ujala/Sonu Kumar
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर पहुंचीं। तीन दिन में प्रियंका का यह दूसरा इंदौर दौरा था। दोपहर को प्रियंका ने सांवेर में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने हर-हर महादेव के नारे के साथ इंदौर की धरती को नमन किया। प्रियंका ने सांवेर के उल्टे हनुमान मंदिर का जिक्र करते हुए राम कथा का प्रसंग सुनाया और कहा सांवेर आकर यह कहना जरूरी है कि आपने 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार चुनी थी, जिसे छल करके गिरा दिया गया। जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया, ठीक वैसा ही आपके साथ हुआ है। कुछ बहरूपियों ने छल-कपट करके आपकी सरकार का अपमान किया। आज, यदि आप हनुमानजी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा?
प्रियंका ने आगे कहा, सांवेर की धरती से छल शुरू हुआ था। सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट का नाम लिए बिना प्रियंका गांधी ने कहा कोरोना के समय जब प्रदेश के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी थी। उस समय वे सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। उन्होंने सरकार में मिलावट का काम किया है। प्रियंका गांधी ने कहा हर नेता की सेहत के लिए अच्छा होता है कि थोड़े दिन वह राजनीति से बाहर रहें। सांवेर की जनता से प्रियंका ने कहा कि तुलसी घर बैठेंगे तब उन्हें सबक मिलेगा।
भाजपा के पास 7 दिन बचे हैं : कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के पास सिर्फ सात दिन और बचे हैं। हनुमानजी की जय के साथ कमलनाथ ने बोला सांवेर का संबंध रामायण के समय से है। सांवेर गद्दारी का प्रतीक है क्योंकि यहां के भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश मंत्री छल करके भाजपा में शामिल हुए और जनता के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा सबका हिसाब होगा और कांग्रेस सबका हिसाब करेगी।
सिंधिया समर्थक सिलावट का गढ़ है सांवेर
सांवेर से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। साल 2020 में जब सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था, उसी समय सिलावट भी दलबदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से वे शिवराज सरकार में मंत्री बने हुए हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ इस विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी सेतिया को मैदान में उतारा है, जिनके समर्थन में प्रियंका गांधी और कमलनाथ बुधवार को सांवेर में जनसभा में शामिल हुए।