Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naga forum calls for Kuki-Naga Christmas truce in Manipur urges peace talks

मणिपुर: कुकी-नगा समुदायों से 'क्रिसमस पर संघर्षविराम' की अपील, क्या हिंसा से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत?

Wed, 25 Nov 2026 04:34 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, दीमापुर
पीटीआई, दीमापुर Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 25 Nov 2026 04:34 PM IST
सार

मणिपुर में कुकी-नगा तनाव कम करने के लिए फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन ने 'क्रिसमस संघर्षविराम' की अपील की है। यह अपील कोलकाता में 22-24 नवंबर को हुए शांति सम्मेलन के बाद आई है।

विज्ञापन
Naga forum calls for Kuki-Naga Christmas truce in Manipur urges peace talks
मणिपुर में शांति की पहल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर में कुकी और नगा समुदायों के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन (एफएनआर) ने 'क्रिसमस संघर्षविराम' की अपील की है। संगठन ने दोनों समुदायों से इस अवसर का इस्तेमाल आपसी विश्वास बहाली के उपाय शुरू करने, लंबे समय से जारी हिंसा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और सार्थक बातचीत का रास्ता तैयार करने के लिए करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सभी राजनीतिक दल हमारे लिए एक समान': कांग्रेस नेताओं की मेटा अधिकारियों से मुलाकात, अकाउंट बैन पर क्या कहा?
विज्ञापन


नागरिक समाज से जुड़े इस संगठन की यह अपील 22 से 24 नवंबर तक कोलकाता में आयोजित कुकी-नगा प्रार्थना एवं शांति शिखर सम्मेलन के बाद आई है। सम्मेलन में दोनों समुदायों के चर्च और नागरिक समाज के नेताओं ने एक-दूसरे को पहुंचे गहरे घावों को स्वीकार किया और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन ने क्या कहा?
मंगलवार को जारी एक बयान में फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन ने कहा कि कोलकाता में आयोजित प्रार्थना एवं शांति सम्मेलन में शामिल लोगों ने ईमानदारी और सम्मान के साथ बातचीत की। उन्होंने डर, नफरत और हिंसा के चक्र को तोड़ने की तत्काल जरूरत को भी स्वीकार किया। बयान के मुताबिक, सम्मेलन के प्रमुख नतीजों में भविष्य को ध्यान में रखकर ऐसी प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी, जिसके तहत लगातार बातचीत, आपसी समझ और सम्मान के जरिए संघर्ष के मूल कारणों की पहचान की जाएगी। नेताओं ने क्रिसमस से पहले बातचीत का एक और दौर आयोजित करने पर भी सहमति जताई। इसमें सभी संबंधित पक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।

एफएनआर ने कुकी और नगा समुदायों से शांति प्रक्रिया की जिम्मेदारी खुद उठाने और ऐसे निहित स्वार्थों या किसी तीसरी ताकत के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया, जो इस पहल को बाधित करने की कोशिश कर सकती है।


सम्मेलन में कौन-कौन हुआ शामिल?
सम्मेलन में कुकी क्रिश्चियन चर्चेज मणिपुर, कुकी बैपटिस्ट चर्चेज मणिपुर, कुकी इनपी मणिपुर, कुकी क्रिश्चियन लीडर्स फोरम, कुकी बैपटिस्ट एसोसिएशन नागालैंड, कुकी क्रिश्चियन चर्च नागालैंड, नगा क्रिश्चियन फोरम मणिपुर, नगा पीपुल्स इनिशिएटिव फॉर पीस मणिपुर, फेलोशिप ऑफ नगा बैपटिस्ट एसोसिएशन और यूनाइटेड नगा काउंसिल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

फोरम फॉर नगा रिकंसिलिएशन ने उम्मीद जताई कि यह पहल दोनों समुदायों के बीच सुलह और मेल-मिलाप का रास्ता तैयार करेगी।

ये भी पढ़ें: केंद्र पर बरसे खरगे: एनीमिया-कुपोषण के आंकड़ों पर जवाबदेही मांगी, पोषण बजट-खर्च को लेकर भी सरकार से पूछे सवाल

कब शुरू हुई हिंसा?
बता दें कि मणिपुर के पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में फरवरी से अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में 2023 से घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों के कुकी समुदायों के बीच रुक-रुककर हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक कम से कम 306 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हुए हैं। इसके अलावा 49 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed