फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP bjp core group meeting in delhi, cm shivraj can expand vacant cabinet posts before mp election 2023

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार!: शिवराज का बीएल संतोष और नड्डा के साथ तीन घंटे तक हुआ मंथन, मिशन 2023 की तैयारियां शुरू

Thu, 28 Apr 2022 06:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Apr 2022 06:11 PM IST
सार

अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक हुई थी। इसमें सरकार, मंत्री, संगठन और प्रदेश पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस पर मंथन हुआ। यही नहीं, नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी करने का फैसला भी लिया गया है...

विज्ञापन
MP bjp core group meeting in delhi, cm shivraj can expand vacant cabinet posts before mp election 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी सिलसिले में गुरुवार को राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत राज्य के बड़े नेताओं की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएम संतोष से मुलाकात हुई। अशोक रोड स्थित पार्टी के पुराने कार्यालय पर यह बैठक करीब तीन घंटे चली। इसमें सीएम के अलावा मध्यप्रदेश के पार्टी प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन


अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक हुई थी। इसमें सरकार, मंत्री, संगठन और प्रदेश पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस पर मंथन हुआ। यही नहीं, नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी करने का फैसला भी लिया गया है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने को लेकर भी चर्चा हुई है। साथ ही, कुछ मंत्री दो-दो विभाग भी संभाल रहे है। उनसे एक विभाग वापस लिए जाने पर भी निर्णय हुआ है। इससे पहले 22 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल प्रवास पर आए थे। उन्होंने प्रदेश के बड़े नेताओं व मंत्रियों की बैठक ली थी। इसके बाद अब कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में बुलाई गई।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा पश्चिमी मध्यप्रदेश के हिस्से से किसी आदिवासी नेता को मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है। जोबट से विधायक सुलोचना रावत को मंत्री बनाया जा सकता है। सुलोचना रावत कुछ ही वक्त पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं और फिर भाजपा के टिकट पर जोबट उपचुनाव भी जीता। सुलोचना आदिवासी नेता हैं, इसलिए उन्हें कैबिनेट में जगह देकर आदिवासियों को साधने की कोशिश होगी। फिलहाल कैबिनेट में चार मंत्री पद रिक्त हैं। इनमें से दो विभाग महिला एवं बाल विकास और पीएचई मुख्यमंत्री के पास हैं। इस बैठक में सीएम ने शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी विकास का ब्यौरा बैठक में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed