फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Adhir Ranjan Chaudhary objected finance ministers comments on Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर वित्त मंत्री ने की टिप्पणी तो भड़के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, बोले- ‘हो गंभीर कार्रवाई’

Sat, 13 Feb 2021 05:38 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 13 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
MP Adhir Ranjan Chaudhary objected finance ministers comments on Rahul Gandhi
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा में आज यानि शनिवार बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन रहा। ऐसे में बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आक्रमक रहीं। उन्होंने राहुल गांधी को भारत के लिए विनाशक बताया। वित्त मंत्री के इस टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैंने सदन में वित्त मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्हें सदन के अंदर इस तरह की असंवेदनशील गतिविधि में लिप्त नहीं होना चाहिए। हमने तुरंत उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर गंभीर कार्रवाई की।’ 
विज्ञापन

 
बता दें लोकसभा में शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर कई मुद्दों पर झूठी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह भारत के लिए विनाश लाने वाले आदमी बनते जा रहे हैं। इसी बात को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी आपत्ति जताई  और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि जब राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर बोल रहे थे, उस वक्त उन्हें राहुल गांधी से दस उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया। वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि राहुल देश को नीचा दिखाने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी झूठे नैरेटिव गढ़ते हैं और भारत को तोड़ने वाली ताकतों के साथ जा मिलते हैं।’ 

निर्मला ने राहुल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा, "जब बॉर्डर पर कुछ क्राइसिस होता है तो सरकार से बात न करके उनके दूतावास से बात करते हैं। कभी भी भारत पर भरोसा न कर बाहर के लोगों पर भरोसा करते हैं, ब्रेकिंग इंडिया फोर्सेज के साथ मिलते हैं। संवैधानिक रूप से चुने गए लोगों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करना और फिर माफी मांग लेना। मुझे लगता है कि वह भारत के लिए विनाश लाने वाला आदमी बनते जा रहे हैं। " 


वित्त मंत्री कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे याद है कि राहुल गांधी ने कोरोना काल के दौरान क्या कहा था। मैं इन सब चीजों को दोहरा कर सदन का समय खराब नहीं करना चाहती हूं, लेकिन वह देश का विश्वास नहीं कर हमेशा देश का अपमान करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed