{"_id":"6027c0668ebc3ee9143f91e3","slug":"mp-adhir-ranjan-chaudhary-objected-finance-ministers-comments-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर वित्त मंत्री ने की टिप्पणी तो भड़के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, बोले- ‘हो गंभीर कार्रवाई’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी पर वित्त मंत्री ने की टिप्पणी तो भड़के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, बोले- ‘हो गंभीर कार्रवाई’
Sat, 13 Feb 2021 05:38 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में आज यानि शनिवार बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन रहा। ऐसे में बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आक्रमक रहीं। उन्होंने राहुल गांधी को भारत के लिए विनाशक बताया। वित्त मंत्री के इस टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैंने सदन में वित्त मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्हें सदन के अंदर इस तरह की असंवेदनशील गतिविधि में लिप्त नहीं होना चाहिए। हमने तुरंत उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर गंभीर कार्रवाई की।’
बता दें लोकसभा में शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर कई मुद्दों पर झूठी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह भारत के लिए विनाश लाने वाले आदमी बनते जा रहे हैं। इसी बात को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि जब राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर बोल रहे थे, उस वक्त उन्हें राहुल गांधी से दस उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया। वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि राहुल देश को नीचा दिखाने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी झूठे नैरेटिव गढ़ते हैं और भारत को तोड़ने वाली ताकतों के साथ जा मिलते हैं।’
निर्मला ने राहुल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा, "जब बॉर्डर पर कुछ क्राइसिस होता है तो सरकार से बात न करके उनके दूतावास से बात करते हैं। कभी भी भारत पर भरोसा न कर बाहर के लोगों पर भरोसा करते हैं, ब्रेकिंग इंडिया फोर्सेज के साथ मिलते हैं। संवैधानिक रूप से चुने गए लोगों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करना और फिर माफी मांग लेना। मुझे लगता है कि वह भारत के लिए विनाश लाने वाला आदमी बनते जा रहे हैं। "
वित्त मंत्री कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे याद है कि राहुल गांधी ने कोरोना काल के दौरान क्या कहा था। मैं इन सब चीजों को दोहरा कर सदन का समय खराब नहीं करना चाहती हूं, लेकिन वह देश का विश्वास नहीं कर हमेशा देश का अपमान करते रहते हैं।