{"_id":"5d94b5518ebc3e016d6318f1","slug":"most-powerful-passport-of-world-japan-and-singapore-on-top-and-india-on-82-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट, जानिए कौन से नंबर पर हैं भारत और पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट, जानिए कौन से नंबर पर हैं भारत और पाकिस्तान
Wed, 02 Oct 2019 08:03 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट रैंकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची बुधवार को जारी की। इस सूची में पहले नंबर पर एशिया के दो देश जापान और सिंगापुर हैं जबकि भारत इसमें 82वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों देशों के पासपोर्ट दुनियाभर में सबसे ज्यादा फ्रेंडली माने जाते हैं।
विज्ञापन
जापान और सिंगापुर के पोसपोर्ट धारकों को 190 देशों में जाने की अनुमति है। भारत को इस सूची में 82वां स्थान मिला है। वहीं, पाकिस्तान को सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों में माना जाता है। इस सूची में पाकिस्तान का 104वां स्थान है। पाकिस्तान के लोगों को मात्र 31 देशों में जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
सूची में 82वां स्थान होने की वजह से भारत के नागरिकों को 59 देशों में जाने की अनुमति है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि किसी देश विशेष के नागरिक को दुनिया के कितने देशों में प्रवेश की अनुमति है।
विज्ञापन
यूरोपियन देशों में डेनमार्क, इटली और लग्जमबर्ग को इस सूची में तीसरा स्थान मिला है। इन देशों के नागरिकों के पास 187 देशों में वीजा फ्री और वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मौजूद है। चौथे स्थान पर फ्रांस, स्पेन और स्वीडन का नाम है। इन देशों के नागरिकों को 186 देशों में प्रवेश की अनुमति है।
2014 में युनाइटेड स्टेट्स और युनाइटेड किंगडम इस सूची में टॉप पर थे। मगर अब यह दोनों देश इस सूची में खिसककर छठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। 2010 के बाद यह इन देशों को मिला ये सबसे निचला क्रम है।