फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Meenakshi Lekhi says Monsoon session of Parliament will start in old building

Parliament Monsoon Session: नए नहीं पुराने संसद भवन में ही होगा मानसून सत्र; मीनाक्षी लेखी ने साफ की स्थिति

Tue, 04 Jul 2023 12:17 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 12:17 AM IST
सार

जोशी ने यह भी बताया था कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी दलों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कार्यों में रचनात्मक योगदान देने की अपील भी की थी। 
 

विज्ञापन
MoS Meenakshi Lekhi says Monsoon session of Parliament will start in old building
संसद भवन - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर हाल ही में संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक हुई थी। जिसके बाद सामने आया था कि जुलाई के तीसरे सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है। वहीं, अब इसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि इस बार मानसून सत्र नए संसद भवन में होगा या पुराने में। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आज यानी सोमवार को आगामी मानसून सत्र के स्थान को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि संसद का मानसून सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा।

विज्ञापन


20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
केंद्रीय मंत्री लेखी ने यह भी कहा कि संसद का मानसून सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को घोषणा की थी कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। उन्होंने बताया था कि सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। 
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी ट्वीट करके दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'संसद का मानसून सत्र, 20 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी व्यवसाय और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सत्र में होंगी 17 बैठकें
जोशी ने यह भी बताया था कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी दलों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कार्यों में रचनात्मक योगदान देने की अपील भी की थी। 

इस मुद्दे पर हो सकता है हंगामा
गौरतलब है कि मानसून सत्र में इस बार दिल्ली में उपराज्यपाल को अधिक प्रशासनिक शक्तियां देने वाले केंद्र सरकार के अध्यादेश की जगह आने वाले विधेयक पर हंगामा देखने को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर विधेयक के खिलाफ समर्थन मांग रहे हैं। 


केंद्र का यह अध्यादेश दिल्ली सरकार को सेवाओं पर अधिक विधायी और प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 11 मई, 2023 के फैसले को रद्द करता है। साथ ही यह ऐसे मामलों में उपराज्यपाल को फैसले लेने का अधिकार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed