फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mortal remains of Captain Pranjal, who died fighting terrorists, land in Bengaluru

Rajouri Encounter: शहीद कैप्टन प्रांजल का पार्थिव शरीर बंगलूरू लाया गया, राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 25 Nov 2023 02:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 02:12 AM IST
सार

राज्यपाल ने दिवंगत कैप्टन की राष्ट्र के प्रति उनकी वीरतापूर्ण सेवा को मान्यता देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
Mortal remains of Captain Pranjal, who died fighting terrorists, land in Bengaluru
Capt MV Pranjal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कैप्टन एमवी प्रांजल का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेंगलुरू पहुंचा। 63 राष्ट्रीय राइफल्स के 29 वर्षीय जवान बुधवार को रजौरी सैक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए।                                                                                                                                                                                                                    

विज्ञापन

शहीद प्रांजल के अवशेष यहां पहुंचने के बाद कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री केजे जॉर्ज ने एचएएल हवाईअड्डे पर शहीद उन्हें अंतिम सम्मान दिया। 
विज्ञापन

 

राज्यपाल ने दिवंगत कैप्टन की राष्ट्र के प्रति उनकी वीरतापूर्ण सेवा को मान्यता देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
 

श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम ने पत्रकारों से कहा कि इस हमले में प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गये और शहीद हो गये, लेकिन उन्होंने अपनी जान की कीमत पर भी नागरिकों को बचाया। 


उन्होंने दुख जताते हुए कहा, ''शहीद जवान के परिवार को हमारी सरकार की ओर से हर संभव मदद मिलेगी'। बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भी शहीद सैनिक के अवशेषों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एचएएल एयरपोर्ट पर कैप्टन प्रांजल का परिवार भी मौजूद था।

एक बयान में, एमआरपीएल ने कहा,  'हम अपने शहीद कैप्टन एमवी प्रांजल के बहादुर बलिदान की सराहना करते हैं, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना जीवन लगा दिया। यह घटना हमें, एमआरपीएल परिवार को बहुत दुखी करती है, क्योंकि कैप्टन प्रांजल हमारे अपने थे। वह हमारे पूर्व एमडी श्री एम वेंकटेश और मैडम अनुराधा वेंकटेश की एकमात्र संतान थे'।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पार्थिव शरीर को बन्नेरघट्टा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शनिवार सुबह पुष्पांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर होगा और उसके बाद अंतिम संस्कार होगा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed