फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 98 per cent land acquired for bullet train project in Maharashtra Railway ministry

Bullet Train: रेल मंत्रालय का दावा- बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज, महाराष्ट्र में 98 फीसदी भूमि अधिग्रहित

Mon, 19 Dec 2022 04:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 04:20 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने दावा किया कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 98 फीसदी और  से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

विज्ञापन
More than 98 per cent land acquired for bullet train project in Maharashtra Railway ministry
bullet train - फोटो : iStock

विस्तार

रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच रेलवे की महत्वकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज हो गया है। मंत्रालय के मुताबिक परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 98 फीसदी से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, 118 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए खम्भों बनाए गए हैं, गर्डर्स (स्टील या लोहे का लंबा, मोटा टुकड़ा) लगाए गए हैं और बुलेट ट्रेन स्टेशनों के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


लगता है महाराष्ट्र में सरकार बदलने के साथ ही वन मंजूरी और भूमि अधिग्रहण के मामले में परियोजना की मुश्किलें दूर हो गई हैं। मंत्रालय ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उसने दावा किया कि महाराष्ट्र में 98.22 फीसदी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जबकि गुजरात में 98.87 फीसदी भूमि का अधिग्रहण किया गया है और दादरा और नगर हवेली में 100 फीसदी भूमि परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने कहा, 23 नवंबर तक भौतिक प्रगति 24.1 फीसदी थी। गुजरात में करीब 30 फीसदी और महाराष्ट्र में करीब 13 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना 508 किलोमीटर की है और इसका अधिकांश हिस्सा गुजरात में है। महाराष्ट्र में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, ठाणे, विरार और बोइसर में नेटवर्क विकसित करना है। 


अधिकारियों ने कहा, करीब सभी सिविल काम गुजरात में आवंटित किया गए हैं, साथ ही खंभे और नदियों के सभी छोटे और बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। घाटों पर गर्डर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण और भूमिगत सुरंग के निर्माण के लिए एक अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) भी आवंटित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पियर (खंभे) और गर्डर (स्टील या लोहे के लंबे, मोटे टुकड़े) का काम जल्द ही गुजरात की तरह महाराष्ट्र में भी दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed