फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morbi Nagar Palika and State Govt submitted affidavit in Gujarat HC on Morbi bridge collapse case

Morbi Bridge Case: सरकार-मोरबी नगर पालिका ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा, पीड़ितों के मुआवजे पर दी बड़ी जानकारी

Mon, 12 Dec 2022 06:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 12 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी नगर पालिका और गुजरात सरकार को फटकार लगाई थी। चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस आशुतोष शास्त्री की बेंच ने मोरबी पुल हादसे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई के दौरान फटकार लगाते हुए कहा था कि पीड़ितों और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दिया जा रहा मुआवजा बहुत कम है। 

विज्ञापन
Morbi Nagar Palika and State Govt submitted affidavit in Gujarat HC on Morbi bridge collapse case
मोरबी पुल हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के मोरबी में भयंकर पुल हादसे (Morbi bridge collapse) के मामले में सोमवार को गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High court) में मोरबी नगर पालिका और राज्य सरकार ने हलफनामा पेश किया। राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में मृतकों के परिजनों और घायलों को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


गुजरात सरकार की ओर से पेश किए गए हलफनामे में कहा गया है कि पुल गिरने की इस घटना में मृतकों के परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को कुल 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस घटना में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी नगर पालिका और गुजरात सरकार को फटकार लगाई थी। चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस आशुतोष शास्त्री की बेंच ने मोरबी पुल हादसे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई के दौरान फटकार लगाते हुए कहा था कि पीड़ितों और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दिया जा रहा मुआवजा बहुत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हाईकोर्ट ने भूपेंद्र सरकार को राज्य के सभी पुलों का सर्वेक्षण करने का आदेश भी दिया था। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि यह सुनिश्चित करें कि कितने पुल उचित स्थिति में हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed