{"_id":"640f3d276a3d3a0c7b009ab5","slug":"months-after-interstate-border-clash-sarma-says-mukroh-village-part-of-assam-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय सीमा विवाद: CM सरमा बोले- मुकरोह गांव असम का हिस्सा, पुलिस-वन रक्षकों की झड़प को लेकर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराज्यीय सीमा विवाद: CM सरमा बोले- मुकरोह गांव असम का हिस्सा, पुलिस-वन रक्षकों की झड़प को लेकर कही ये बात
Mon, 13 Mar 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:01 PM IST
सार
भाजपा विधायक बिद्या सिंग एंगलिंग के एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मुकरोह गांव पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले का हिस्सा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम-मेघालय सीमा पर खूनी संघर्ष में छह लोगों की जान जाने के करीब चार महीने बाद हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने सोमवार को कहा कि विवादित मुकरोह गांव उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। इसी गांव यह घटना हुई थी। सरकार ने यह भी कहा कि उसने अभी तक पड़ोसी पहाड़ी राज्य को अपनी स्थिति के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक बिद्या सिंग एंगलिंग के एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मुकरोह गांव पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले का हिस्सा है। असम-मेघालय सीमा पर 22 नवंबर को एक विवादित स्थान पर असम के वन कर्मियों द्वारा अवैध रूप से काटे गए लकड़ी से लदे एक ट्रक को रोकने के बाद भड़की हिंसा में असम के एक वन रक्षक और मेघालय के पांच ग्रामीणों सहित छह लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
यह झड़प असम पुलिस-वन सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम और मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के कुछ ग्रामीणों के बीच हुई थी। पूरा संघर्ष क्षेत्र खेरोनी वन रेंज के पास एक विवादित सीमा स्थान में पड़ता है, दोनों राज्यों ने दावा किया था कि यह घटना उनके संबंधित क्षेत्रों में हुई है।
विज्ञापन
Assam: एवियन इन्फ्लुएंजा-अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले बढ़े, असम में पोल्ट्री और सूअरों के प्रवेश पर प्रतिबंध
सरमा ने स्पष्ट किया कि पश्चिम कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक (सीमा) की सूचना के अनुसार असम पुलिस और मेघालय के वन रक्षकों के बीच झड़प दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दों से संबंधित नहीं थी। यह पूछे जाने पर कि क्या असम सरकार ने मुकरोह पर मेघालय के दावे पर कोई जवाब दिया है, मुख्यमंत्री ने कहा, विषय का मूल्यांकन विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है।
सरमा ने 2021 से पश्चिम कार्बी आंगलोंग में दो पड़ोसी राज्यों के बीच झड़पों और विवादों के सात मामलों की एक सूची भी पेश की। असम और मेघालय के बीच 884.9 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा पर 12 क्षेत्रों में लंबे समय से विवाद है और 22 नवंबर को हुई झड़प का स्थान इनमें से एक है।
तिन्सोंग ने कहा- मुकरोह मेघालय का हिस्सा
इस बीच मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिन्सोंग ने सोमवार को मुकरोह को मेघालय का हिस्सा बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का दावा दुर्भाग्यपूर्ण है। तिनसोंग ने कहा कि मैं नहीं जानता कि असम के मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान क्यों दिया। मुकरोह मेघालय के क्षेत्र और कब्जे में हैं। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है, मुकरोह मेघालय का हिस्सा है।