फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon reached west bengal before time rain alert by imd temperature down

Monsoon: तय समय से छह दिन पहले पश्चिम बंगाल पहुंचा मानसून; तापमान में आई गिरावट, अगले 5 दिन होगी भारी बारिश

Fri, 31 May 2024 09:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 31 May 2024 09:32 PM IST
सार

दक्षिण पश्चिम मानसून छह दिन पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। जिसके कारण यहां बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
monsoon reached west bengal before time rain alert by imd temperature down
बंगाल पहुंचा मानसून - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से छह दिन पहले ही शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गया। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ने इस क्षेत्र के कई हिस्सों को अपनी जद मे ले लिया है। 
विज्ञापन

मानसून के पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र में 5 जून और राज्य के दक्षिणी हिस्से में लगभग 9 जून तक पहुंचने का अनुमान था। 

रेमल साइक्लोन है जल्दी मानसून आने का कारण
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के राज्य में जल्दी पहुंचने का कारण रेमल साइक्लोन हो सकता है। साइक्लोन की तेज हवाओं के कारण मानसून बंगाल की खाड़ी के तट पर जल्दी पहुंच गया। इसलिए मानसून पश्चिम बंगाल के दक्षिण क्षेत्र में पहुंच गया है। 
विज्ञापन


अगले पांच दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र के कूचबिहार, जलपैगुरी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को उत्तरी बंगाल के जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बारिश हुई उनमें अलीपुरद्वार (45 मिमी), जलपैगुरी (43 मिमी), कूच बिहार (28 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान की संभावना
मौमस विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और तेज तूफान की संभावना जताई है। जिसमें दक्षिण बंगाल के कोलकता सहित अन्य जिले प्रभावित रहेंगे। 

बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट
शुक्रवार को मानसून के पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। कोलकता में 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जिसके कारण यहां का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि मानसून आने के पहले 30 डिग्री तक था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed