फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon rains continue in north and eastern India; drought in south-western part of India

उत्तर-पूर्व भारत में भूस्खलन और बाढ़ का कहर, दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में सूखे के आसार 

Fri, 12 Jul 2019 07:52 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rains continue in north and eastern India; drought in south-western part of India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर और पूर्वी भारत में जगह-जगह मानसूनी बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा, जबकिदेश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में कई क्षेत्र पर्याप्त बारिश नहीं होने के चलते सूखे के कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और असम के बहुत सारे क्षेत्र में अपना रंग जमाया। लेकिन पूरे महाराष्ट्र में मानूसन के जबरदस्त कहर के बावजूद दो दर्जन जिलों की 151 तहसीलों में सूखे की संभावना बन गई है। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के भी कई हिस्सों में सूखे के आसार हैं। आंध्र के मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी ने विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन बताया कि राज्य में करीब 48.3 फीसदी कम बारिश हुई है, जिससे कृषि क्षेत्र संकट में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्व में भूस्खलन और बाढ़ का कहर

उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के चलते यातायात जाम हो गया। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। 



अधिकारियों ने उन्हें बताया कि करीब राज्य के 11 जिलों में करीब 2.5 लाख लोग बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। मेघालय में ईस्ट खासी हिल्स जिले के जिला उपायुक्त ने बताया कि निचले क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोग बाढ़ जैसे हालात में फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed